DPharma के बाद सिर्फ मेडिकल स्टोर नहीं, इन सरकारी विभागों में हैं शानदार मौका

Published by : Smita Dey Updated At : 20 May 2026 9:21 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)

Government Jobs after D Pharma: अगर आपने डी फार्मा किया है, तो आपके सामने सरकारी नौकरी के कई शानदार रास्ते खुल जाते हैं. गवर्नमेंट हॉस्पिटल से लेकर रेलवे तक के क्षेत्रों में अच्छे मौके मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Government Jobs after D Pharma: आज के समय में मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना कई छात्र देखते हैं. अगर आपने D Pharma (डिप्लोमा इन फार्मेसी) किया है या करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी के कई अच्छे मौके मौजूद हैं. बहुत से छात्रों को लगता है कि D फार्मा के बाद सिर्फ मेडिकल स्टोर या प्राइवेट नौकरी ही विकल्प है, लेकिन ऐसा नहीं है. सरकारी सेक्टर में भी कई ऐसी नौकरियां हैं, जहां डी फार्मा वालों की अच्छी मांग रहती है. आइए जानते हैं कि डी फार्मा के बाद सरकारी नौकरी (Government Jobs after D Pharma) के कौन-कौन से रास्ते खुलते हैं. 

डी फार्मा क्या है और क्यों है खास?

D Pharma एक 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है, जिसमें दवाइयों, मेडिकल स्टोर मैनेजमेंट, फार्मेसी और मरीजों को दवा देने से जुड़ी जानकारी दी जाती है.  इस कोर्स के बाद छात्र फार्मेसी सेक्टर में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं. अगर आपके पास डी फार्मा की डिग्री है और आप रिलेटेड फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं, तो सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का रास्ता आसान हो जाता है. 

Government Jobs after D Pharma:

1. सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट की नौकरी

D Pharma के बाद सबसे पॉपुलर सरकारी नौकरी फार्मासिस्ट की होती है. सरकारी अस्पताल, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में समय-समय पर भर्ती निकलती रहती है. इस नौकरी में दवाइयों का रिकॉर्ड रखना, मरीजों को सही दवा देना और मेडिकल स्टॉक संभालना जैसे काम होते हैं. अच्छी बात यह है कि इसमें सैलरी भी ठीक मिलती है और नौकरी स्थिर रहती है. 

2. रेलवे में भी मिल सकता है मौका

बहुत कम लोग जानते हैं कि D फार्मा करने वाले छात्र रेलवे हॉस्पिटल्स में भी नौकरी पा सकते हैं. इंडियन रेलवे समय-समय पर फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती निकालता है. यहां काम करने वालों को अच्छी सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. 

3. सेना और पैरामिलिट्री फोर्स में अवसर

DPharma करने वाले युवाओं के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों में भी मौके होते हैं. मेडिकल विभाग में फार्मासिस्ट या मेडिकल असिस्टेंट जैसी पोस्ट निकल सकती हैं. यह नौकरी उन युवाओं के लिए अच्छी हो सकती है जो देश सेवा के साथ एक सम्मानजनक करियर चाहते हैं. 

4. सरकारी मेडिकल स्टोर और हेल्थ स्कीम में नौकरी

कई राज्यों में सरकारी दवा केंद्र और हेल्थ योजनाओं के तहत फार्मेसी से जुड़े पद निकाले जाते हैं. जैसे जन औषधि केंद्रों या राज्य स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की जरूरत पड़ती है. इन नौकरियों में मेडिकल क्षेत्र का अनुभव भी मिलता है और फ्यूचर में प्रमोशन के अवसर भी अच्छे हो सकते हैं. 

Government Jobs after D Pharma: भर्ती की तैयारी कैसे करें?

सरकारी नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं होता. इसके लिए तैयारी भी जरूरी है. आपको फार्मेसी (Government Jobs after D Pharma) से जुड़े विषयों के साथ सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और बेसिक इंग्लिश पर भी ध्यान देना चाहिए. 

सैलरी कितनी मिल सकती है?

सरकारी विभाग में डी फार्मा वालों की शुरुआती सैलरी आमतौर पर 25 हजार से 45 हजार रुपये तक हो सकती है. कुछ विभागों में यह इससे ज्यादा भी हो सकती है. इसके अलावा DA, HRA और मेडिकल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. 

यह भी पढ़ें: इन 5 सरकारी सेक्टर्स में है नर्सिंग की डिमांड, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola