सरकारी कंपनी में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 88000 से शुरू, यहां करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Nov 2025 5:12 PM
ECGC PO पद पर आवेदन करती छात्रा की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
ECGC PO Recruitment 2025: केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका है. एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 30 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
ECGC PO Recruitment 2025: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी है. इस कंपनी में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीओ के कुल 30 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- main.ecgc.in पर जाना होगा.
ECGC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती (ECGC PO Recruitment 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स 2 दिसंबर 2025 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं.
ECGC PO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट main.ecgc.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Careers” सेक्शन में जाकर “ECGC PO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब “Apply Online” पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरें.
- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
- सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें ताकि भविष्य में काम आ सके.
ECGC PO Recruitment 2026 Notification Check Here
ECGC PO Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
ECGC PO Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
ECGC में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी दी जाएगी. नोटिफिकेशन के अनुसार, सैलरी 88,635 से 1,69,025 रुपये प्रति माह तक होगी. इसके अलावा, कर्मचारियों को ग्रेड पे, डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे. यह नौकरी न सिर्फ स्थिर करियर देती है बल्कि सैलरी पैकेज भी काफी आकर्षक है.
यह भी पढ़ें: Indian Air Force में Sarkari Job का मौका, आज से शुरू करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










