दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

Updated at : 12 Feb 2026 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi High Court Recruitment 2026

Delhi High Court Recruitment 2026: स्टूडेंट कि सांकेतिक फोटो (Freepik)

Delhi High Court Recruitment 2026: अगर आप ग्रेजुएट हैं और इंग्लिश टाइपिंग में अच्छे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए हैं. जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पोस्ट में कुल 152 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. समय रहते अप्लाई कर लें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.

विज्ञापन

Delhi High Court Recruitment 2026: दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2026 उन लोगों के लिए है, जो कोर्ट में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. इस भर्ती के जरिए ग्रेजुएट पास कैंडिडेट्स को नौकरी पाने का मौका मिलेगा. अच्छी सैलरी, सेफ करियर और सरकारी सुविधाओं के कारण यह रिक्रूटमेंट युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रही है. इस भर्ती के माध्यम से जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) के पोस्ट पर 152 पदों की वैकेंसी निकली है.

कैंडिडेट्स दिल्ली हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने कि लास्ट डेट 23 फरवरी 2026 तक है. फीस जमा करने कि लास्ट डेट भी यही है.

Delhi High Court Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले दिल्ली हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment लिंक पर क्लिक करें.
  • रिक्रूटमेंट से रिलेटेड नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें.
  • फिर Apply Online पर क्लिक करें.
  • अब आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

एलीजबिलिटी और आयु सीमा

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती के लिए कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएट होने चाहिए. कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए. साथ ही इंग्लिश टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए. JJA के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 32 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

Delhi High Court Recruitment 2026 Details Check Here

सैलरी डिटेल्स

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. JJA पोस्ट के लिए पे लेवल 6 की शुरुआती सैलरी 35400 रुपये प्रतिमाह होगी.

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के पास सुनहरा मौका, IOCL में निकली 637 पदों की बंपर भर्ती

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola