12वीं पास के पास सुनहरा मौका, IOCL में निकली 637 पदों की बंपर भर्ती

Updated at : 11 Feb 2026 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
IOCL Recruitment 2026

IOCL Recruitment 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी सेक्टर में करियर बनाना चाहते है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 637 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. इसलिए कैंडिडेट्स टाइम रहते ऑनलाइन अप्लाई कर लें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो.

विज्ञापन

IOCL Recruitment 2026: आज के समय में प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों में कमी देखने को मिलती है. ऐसे में IOCL रिक्रूटमेंट 2026 युवाओं के लिए एक भरोसेमंद और सेफ करियर ऑप्शन बनकर सामने आया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड न सिर्फ देश की ऊर्जा (Energy) जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी देती है.

इस भर्ती के माध्यम से कुल 637 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 7 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2026 तक है.

IOCL Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं.
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • Apply Online पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

एलीजबिलिटी और आयु सीमा

IOCL Recruitment 2026 के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स 12वीं पास या किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ITI, BA, BCom या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स कि उम्र 18 से 24 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

IOCL Recruitment 2026 Details Check Here

वैकेंसी डिटेल्स

IOCL ने 2026 में अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट के लिए कुल 637 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इन पोस्ट का डिस्ट्रीब्यूशन कई ट्रेड और डिसप्लिन के बेसिस पर किया गया है ताकि अलग-अलग एलीजबिलिटी वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकें, जैसे

  • ट्रेड अप्रेंटिस अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) -129 पोस्ट
  • ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) मैकेनिकल -143 पोस्ट
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस केमिकल – 107 पोस्ट
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस मैकेनिकल – 49 पोस्ट
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस इलेक्ट्रिकल – 126 पोस्ट
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस इंस्ट्रूमेंटेशन – 39 पोस्ट
  • ट्रेड अप्रेंटिस सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पानीपत) – 3 पोस्ट
  • ट्रेड अप्रेंटिस सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (नई दिल्ली) -8 पोस्ट
  • ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट – 1 पोस्ट
  • ट्रेड अप्रेंटिस डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) – 25 पोस्ट
  • ट्रेड अप्रेंटिस डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) -7 पोस्ट

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 47000 से ज्यादा

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola