बिहार में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, वर्क इंस्पेक्टर की 1114 वैकेंसी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Oct 2025 6:34 PM

विज्ञापन

BTSC Work Inspector Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

BTSC Work Inspector Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से वर्क इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1114 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

BTSC Work Inspector Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से वर्क इंस्पेक्टर के खाली पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही जारी है. बिहार में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं.

बिहार में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर निकली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक 10 अक्टूबर 2025 से एक्टिव हो जाएगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 नवंबर 2025 तक का समय मिला है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

BTSC Work Inspector Recruitment Notification PDF

BTSC Work Inspector Recruitment 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

– आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
– वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
– इसके बाद Work Inspector Application Form के लिंक पर जाना होगा.
– अगले पेज पर Apply Online पर क्लिक करें आवेदन करें.
– आवेदन करने के लिए फीस का भुगतान करें.
– आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

BTSC Work Inspector Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार में वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट रखने वाले आवेदन के पात्र हैं.

What is Age Limit for BTSC Work Inspector: कितनी चाहिए उम्र?

वर्क इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा औकर 37 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कितनी होगी सैलरी?

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वर्क इंस्पेक्टर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 7वें पुनरीक्षित वेतन संरचना के तहत सैलरी मिलेगी. इसके लिए बेसिक सैलरी 19,900 रुपये से शुरू होगी. वैकेंसी की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कोई लिखित परीक्षा नहीं, 1 लाख की Salary के लिए बढ़ गई अंतिम तारीख 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन