कोई लिखित परीक्षा नहीं, 1 लाख की Salary के लिए बढ़ गई अंतिम तारीख
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Oct 2025 12:30 PM
एसबीआई वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
SBI Vacancy Last Date Extended: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 122 पदों पर भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. खास बात ये है कि इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. केवल इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा. Apply करने से पहले देखें पूरी डिटेल.
SBI Vacancy Last Date Extended: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 122 पदों पर भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स पहली बार में अप्लाई नहीं कर पाए थे, उनके पास दूसरा मौका है. अप्लाई करने से पहले आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और सैलरी जैसे डिटेल देख सकते हैं.
SBI Vacancy Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
एसबीआई की भर्ती (SBI Vacancy) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2025 कर दी गई है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स इस तारीख तक अप्लाई कर सकते हैं.
SBI Vacancy Age Limit: क्या है आयु सीमा?
SBI की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.
SBI Vacancy: क्या है शैक्षणिक योग्यता?
एसबीआई की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास यूजी और पीजी डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अप्लाई करने वालों की अंग्रेजी अच्छी होनी चाहिए और उन्हें कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए.
SBI Vacancy Salary: क्या होगी सैलरी?
SBI की इस भर्ती के तहत चयनित स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स को हर महीने 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा अन्य तरह भत्ते जैसे कि डीए और एचआरए आदि मिलेंगे.
SBI Vacancy Application Fees: क्या है आवेदन शुल्क?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ही आवेदन करना होगा. वहीं आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा.
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस -750 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांग – कोई शुल्क नहीं है
SBI Vacancy Selection Proess: कैसे होगा चयन?
SBI की इस भर्ती के लिए किसी लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. केवल इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा. SBI की ओर से 100 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा और इन्हीं अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- 12वीं पास महिलाओं के लिए है ये सरकारी नौकरी, देखें चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










