BTSC Recruitment 2025: बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Oct 2025 3:41 PM
BTSC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
BTSC Recruitment 2025: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर पेश किया है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं.
BTSC Recruitment 2025: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से हॉस्टल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार में हॉस्टल मैनेजर के 122 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
BTSC हॉस्टल मैनेजर भर्ती 2025 (BTSC Recruitment 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके और फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो सके.
BTSC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर “BTSC Hostel Manager Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
BTSC Recruitment 2025 Hostel Manager Post Notification PDF
हॉस्टल मैनेजर के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
हॉस्टल मैनेजर के लिए उम्मीदवार के पास होटल एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन (BSc Hotel Administration) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं.
BTSC हॉस्टल मैनेजर भर्ती में उम्र सीमा क्या रखी गई है?
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है. हालांकि, बिहार सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु से संबंधित विस्तृत नियम जरूर पढ़ना चाहिए.
हॉस्टल मैनेजर पद के लिए सैलरी कितनी होगी?
चयनित उम्मीदवारों को सातवें पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन स्तर-4 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें इन हैंड सैलरी 46,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच होगी. सैलरी की डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, वर्क इंस्पेक्टर की 1114 वैकेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










