ePaper

BSNL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा

Updated at : 05 Feb 2026 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
BSNL Recruitment 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तरफ से टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में वैकेंसी निकली है. इसमें सेलेक्ट होने वाले को 24,900 से 50,500 तक सैलरी मिलेगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bsnl.co.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 120 पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.य इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bsnl.co.in पर जाना होगा. आवेदन प्रक्रिया, फीस, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं.

BSNL की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मार्च 2026 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

BSNL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bsnl.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें.
  • BSNL Recruitment 2026 के लिंक को ओपन करें.
  • New Registration पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

BSNL Recruitment 2026 Notification PDF

कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए. अधिकतम उम्र 30 साल जनरल ओबीसी और EWS के लिए रखी गई है. एससी और एसटी के लिए 35 साल अधिकतम उम्र रखी गई है.

इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 24900 रुपये से 50500 रुपये तक होगी. इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola