बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जनरल कैटेगरी को झटका, 43 साल के हुए तो मौका खत्म!

Updated:
विज्ञापन

युवा की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: अगर आप भी नेट क्वालिफाई कर चुके हैं तो आपके पास बिहार में प्रोफेसर बनने का मौका है. BSUSC ने 3,687 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आयु सीमा से लेकर एलिजिबिलिटी तक कई नियम हैं. अगर आप इन नियमों में फिट बैठेंगे तो ही आपका चयन होगा.

विज्ञापन

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर भर्ती निकाली है. इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस समेत कई विषयों के लिए प्रोफेसर की भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा (Minimum Age Limit) 21 साल तय की गई है और अधिकतम (Maximum Age Limit) 43 साल. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है. लेकिन जनरल कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए मैक्सिमम ऐज लिमिट 43 ही है, इसमें कोई छूट नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment: जनरल के लिए आयु सीमा सिर्फ 43 साल

आमतौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पीएचडी (PhD) और रिसर्च करने वाले उम्मदीवारों की उम्र ज्यादा हो जाती है, ऐसे में जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 43 साल रखना डिजर्विंग कैंडिडेट्स के साथ नाइंसाफी हो सकती है. हालांकि, इस तरह युवाओं को ज्यादा मौके मिलेंगे.

देखें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री या उसके समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है. (केवल रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेड्ट को मार्क्स में छूट दी जाएगी)
  • उम्मीदवार का UGC, CSIR या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य NET परीक्षा क्वालिफाइड होना अनिवार्य है.
  • जिन उम्मीदवारों ने UGC रेगुलेशन 2009 या 2016 के तहत PhD डिग्री हासिल की है, उन्हें NET परीक्षा से छूट दी जाएगी.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें. नोटिफिकेशन वाली पीडीएफ नीचे दी गई है.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 है.

देखें सब्जेक्ट वाइज पोस्ट

  • अंग्रेजी -674
  • इतिहास- 662
  • हिंदी- 625
  • अर्थशास्त्र – 597
  • राजनीति विज्ञान – 596
  • समाजशास्त्र – 533


अगर आपने इन विषयों से NET क्वालिफाई किया है तो देर न करें, समय रहते इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में SI की वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन