ePaper

एम्स में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को सरकारी नौकरी पाने का मौका

Updated at : 15 Nov 2025 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2025

AIIMS Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

AIIMS CRE 4 Recruitment 2025: एम्स में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) की तरफ से कई पदों पर भर्तियां निकली हैं. इसमें देश के विभिन्न एम्स में भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

AIIMS CRE 4 Recruitment 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) की तरफ से कॉमन रिक्रुटमेंट एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देशभर के एम्स में कई खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.

AIIMS CRE 4 Recruitment 2025: एम्स में वैकेंसी

एम्स की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 दिसंबर 2025 तक का समय मिलेगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

AIIMS CRE 4 Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • एम्स की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर AIIMS CRE 4 Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

AIIMS CRE Group B and C Post Recruitment 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

एम्स की तरफ से निकली इस वैकेंसी में ग्रुप बी और सी के कई पदों पर भर्तियां होंगी. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं. इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. वहीं, जूनियर मेडिरल रिकॉर्ड ऑफिसर जैसे पदों पर आवेदन करने के लिए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री मांगी गई है.

उम्र सीमा की बात करें तो इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. इसमें पोस्ट के अनुसार अधिकतम आयु सीमा देख सकते हैं. योग्यता और आयु की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में जूनियर शिक्षकों की भर्ती, आधे से अधिक पद जनरल के लिए हैं आरक्षित 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola