JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में रेशमी टॉपर, साइंस में अंकिता दत्ता को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 May 2025 12:43 PM

विज्ञापन

JAC Board 12th Toppers List 2025

JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है.

विज्ञापन

JAC Board 12th Toppers List 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर के कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी किया गया है.

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर अंकिता दत्ता को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. उन्हें 477 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है.

JAC Board 12th Toppers List 2025

क्रमांकछात्र का नामस्कूल / कॉलेज का नामप्राप्त अंक
1अंकिता दत्ताराजकीयकृत +2 हाई स्कूल गोविंदपुर477
2अंकित कुमार साहनोआमुंडी इंटर कॉलेज नोआमुंडी476
3किशोर कुमार(+2) हाई स्कूल बरकाकागांव474
4जगन्नाथ सिंह चौधरीवी. के. मज़दूर इंटर कॉलेज चास474
5हिमांशु कुमारबिशनुगढ़ इंटर कॉलेज बिशनुगढ़474
6जिया श्रीवास्तवउर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची473
7मुस्कान कुमारीउर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची473
8साक्षी गुप्ताउत्क्रमित (+2) हाई स्कूल, छोटकी खरगडीहा, बेंगाबाद473
9अतोषी मिश्राआदिवासी (+2) हाई स्कूल बंगुर्दा, जमशेदपुर472
10जीतन साह+2 श्रीमती जी. डामिन हाई स्कूल, बिशनपुर471

jacresults.com
results.digilocker.gov.in
jac.jharkhand.gov.in
results.digilocker.gov.in

JAC Board 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं.

JAC 12th Result 2025 LIVE: कैसा रहा रिजल्ट?

JAC 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं. वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43% रहा. कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं. इस बार कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा. यह आंकड़े लड़कियों की मेहनत को दिखाते हैं.

पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट साल 2024 में झारखंड बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा था, जबकि उससे पहले यानी 2023 में 88.67 फीसदी छात्र पास हुए थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola