ePaper

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एग्जीक्यूटिव की 132 वैकेंसी

Updated at : 04 Aug 2023 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एग्जीक्यूटिव की 132 वैकेंसी

India Post Payments Bank Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव के 132 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन पदों पर बहाली कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर की जायेगी, जिसकी अवधि एक वर्ष होगी. डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें.

विज्ञापन
undefined

India Post Payments Bank Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव के 132 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन पदों पर बहाली कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर की जायेगी, जिसकी अवधि एक वर्ष होगी. परफॉर्मेंस के अनुसार इस अवधि को दो या तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है.  

undefined

कुल पद 132
एग्जीक्यूटिव
सामान्य 56
अन्य पिछड़ा वर्ग 35
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 13
अनुसूचित जाति 19
अनुसूचित जनजाति  9

undefined

आवश्यक योग्यता
किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सेल्स/ ऑपरेशन ऑफ फाइनेंशियल प्रोडक्ट में अनुभव रखनेवाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जायेगी.

undefined

आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष तय है. आयु की गणना 1 जून, 2023 के अनुसार की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जायेगी. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.

undefined

चयन प्रक्रिया
एग्जीक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट/ ग्रुप डिस्कशन/ पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा.  

undefined

आवेदन फीस
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये अदा करने होंगे. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.  

undefined

कैसे करें आवेदन : पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि :  16 अगस्त, 2023 रात 11:59 बजे तक.
विवरण देखें : https://www.ippbo nline.com/documents /31498/132994/16902 80273565.07.2023.pdf

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola