IIT Madras Aerospace Engineering: ISRO और एविएशन सेक्टर में बनाएं बेहतर करियर
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की सांकेतिक फोटो (Canva)
IIT Madras Aerospace Engineering डीपार्टमेंट में अपना करियर बनाएं. जानें BTech, MTech और PhD कोर्स, एडमिशन प्रक्रिया और प्लेसमेंट की जानकारी.
IIT Madras Aerospace Engineering: अगर आपका सपना विमानों की तकनीक समझने, रॉकेट साइंस में महारत हासिल करने या स्पेस रिसर्च के फील्ड में करियर बनाने का है, तो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास देश के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है. NIRF रैंकिंग में लगातार देश का नंबर-1 इंजीनियरिंग संस्थान रहने वाला IIT Madras अपने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां स्टूडेंट्स को मॉडर्न लैब्स, रिसर्च की बेहतरीन सुविधाएं और देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में करियर बनाने का मौका मिलता है.
IIT Madras Aerospace Engineering: कौन-कौन से courses हैं?
IIT Madras का एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लेवल पर कई कोर्स ऑफर करता है.
- BTech in Aerospace Engineering: 4 साल का फ्लैगशिप अंडरग्रेजुएट कोर्स.
- Dual Degree (BTech + MTech): 5 साल का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम.
- MTech और PhD: एडवांस रिसर्च और स्पेस टेक्नोलॉजी में स्पेशलाइजेशन के लिए.
ये भी पढ़ें: पटना में JEE NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, 10 मॉडल स्कूलों चलेगी क्लास
एलीजिबीलीटी और एडमिशन प्रोसेस
BTech में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स का 12वीं PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स) से कम से कम 75% अंकों के साथ पास होना जरूरी है. इसके बाद JEE Main क्वालिफाई कर JEE Advanced में बेहतर ऑल इंडिया रैंक हासिल करनी होती है. सीटों का अलॉटमेंट JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है. वहीं, बात करें MTech में एडमिशन GATE स्कोर के आधार पर मिलता है.
IIT Madras Aerospace Engineering: क्यों है खास?
IIT Madras का एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्ट्मेंट अपनी मॉडर्न रिसर्च सुविधाओं और इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाना जाता है. कुछ मुख्य इंडस्ट्री नीचे दिए गए हैं.
- एडवांस विंड टनल, कंबशन लैब और फ्लाइट टेस्टिंग फैसिलिटी.
- नेशनल सेंटर फॉर कंबशन रिसर्च (NCCRD), जो भारत का सबसे बड़ा कंबशन रिसर्च सेंटर है.
- मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, जहां से भारत की प्राइवेट रॉकेट कंपनी AgniKul Cosmos की शुरुआत हुई.
क्या है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग फीस?
IIT Madras में BTech कोर्स की कुल ट्यूशन फीस लगभग ₹8 लाख से ₹9 लाख (4 साल) तक होती है. इसके अलावा हॉस्टल और मेस चार्ज अलग से देने होते हैं. एससी(SC), एसटी(ST), दिव्यांग(PH) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के स्टूडेंट्स के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट के नियमानुसार ट्यूशन फीस में छूट और स्कॉलरशिप की सुविधा दी जाती है.
ये भी पढ़ें: NICL Assistant Recruitment 2026: 500 पदों पर भर्ती, छूट न जाए मौका 7 अगस्त तक करें अप्लाई
IIT Madras Aerospace Engineering प्लेसमेंट
IIT Madras के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की मांग देश और विदेश की बड़ी स्पेस, डिफेंस और एविएशन कंपनियों में रहती है. ऑर्गनाइज़ेशन का मजबूत अकादमिक ट्रैनिंग, रिसर्च और इंडस्ट्री एक्सपोजर स्टूडेंट्स को बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर देता है. यहां से पासआउट स्टूडेंट ISRO, DRDO, HAL, Boeing, Airbus, Rolls-Royce, GE Aviation, Honeywell और Safran जैसी फेमस कंपनियों में इंजीनियर, डिजाइन स्पेशलिस्ट, रिसर्च इंजीनियर और टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत हैं. यही कारण है कि IIT Madras एयरोस्पेस इंजीनियरिंग देश के सबसे फेमस इंजीनियरिंग प्रोग्राम्स में से एक माना जाता है.
बात करे पैकेज की तो ऐवरेज पैकेज ₹18 लाख से ₹25 लाख तक रहता है, जबकि इंटरनेशनल ऑफर ₹50 लाख प्रति वर्ष से अधिक तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा कई स्टूडेंट्स NASA, MIT, Stanford जैसी फेमस ऑर्गनाइजेशन में हायर एजुकेशन और रिसर्च के लिए भी सिलेक्ट होते हैं.
अगर आपकी रुचि एयरोडायनामिक्स, प्रोपल्शन और स्पेसक्राफ्ट डिजाइनिंग में है, तो JEE Advanced में बेहतर रैंक हासिल कर IIT Madras से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करना आपके करियर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: MIT मिला या बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, BCECE सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










