IBPS Clerk 2023: 500 वैंकसी बढ़ी, सीआरपी क्लर्क-XIII के लिए रिवाइज्ड लिस्ट यहां देखें

IBPS Clerk 2023: आईबीपीएस क्लर्क 2023 वैकेंसी के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी गई है. अब, यह भर्ती अभियान 4545 रिक्तियों के लिए है. पहले ये 4045 थी यानी 500 पोस्ट और जोड़ी गई हैं.
IBPS Clerk 2023 Vacancy Increased: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने सीआरबी क्लर्क-XIII, जिसे आमतौर पर आईबीपीएस क्लर्क 2023 कहा जाता है, के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या को संशोधित किया है. अब, यह भर्ती अभियान 4545 रिक्तियों के लिए है. पहले ये 4045 थी यानी अब 500 पोस्ट और जोड़ी गई हैं.
आवेदन पत्रों की एडिटिंग और शुल्क के भुगतान सहित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई तक किए जा सकते हैं. आईबीपीएस क्लर्क 2023 का आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹850 है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए यह 175 रुपये है. उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
राज्य और बैंक-वार संशोधित रिक्तियों की जांच करने के लिए, यहां क्लिक करें.
आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष योग्यता है.
-
आईबीपीएस क्लर्क 2023 के लिए आवेदन करने के लिए ibps.in पर जाएं.
-
आवदेन करने के लिए यहां भी वैकल्पिक डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




