ePaper

HPBOSE 12th Result OUT: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 83.16 प्रतिशत बच्चे हुए पास

Updated at : 17 May 2025 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
HPBOSE 12th Result OUT

HPBOSE 12th Result OUT

HPBOSE 12th Result OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. छात्र अपना परिणाम रोल नंबर या रोल कोड की मदद से ऑनलाइन देख सकते हैं. यहां रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स और पूरी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

HPBOSE 12th Result OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार खत्म कर सकते हैं. छात्र अपना रिजल्ट HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं. इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाएं राज्यभर में 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिनमें विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के छात्रों ने भाग लिया. परीक्षा के लिए प्रदेशभर में लगभग 2,300 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और कुल 93,494 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें नियमित (Regular) और स्टेट ओपन स्कूल (SOS) दोनों प्रकार के छात्र शामिल थे. छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए केवल रोल नंबर या रोल कोड की आवश्यकता होगी, जिससे वे आसानी से वेबसाइट पर लॉगिन कर सकें.

कैसे चेक करें HPBOSE हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “HPBOSE Class 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करें.
  • “Submit” या “देखें” बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

83.16 प्रतिशत छात्र पास

परीक्षा परिणाम 83.16% रहा. इसकी घोषणा कांगड़ा के उपायुक्त, बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की. इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 75 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं. ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है.

Also Read: Indian Army School: यहां से शुरू होती है अफसर बनने की राह, जानें Admission का आसान तरीका

Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola