सिर्फ BA English के दम पर Amazon में जॉब, Influencer ने बताया पूरा रोडमैप

Updated:
विज्ञापन

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तनिष्का (PC-इंस्टाग्राम)

How To Get Job In Amazon: आमतौर पर Amazon जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलना मुश्किल है. लेकिन कई बार मेहनत के दम पर नामुमकिन चीजें भी हासिल की जा सकती हैं. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बताया कि उन्होंने किस तरह बिना किसी टेक्निकल बैकग्राउंड के Amazon में नौकरी पाई.

विज्ञापन

How To Get Job In Amazon: आज के समय में Amazon और गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में जॉब पाने के लिए भी काफी स्ट्रगल करना पड़ता है. स्ट्रगल तब और दोगुना हो जाता है, जब आप नॉन टेक्निकल बैकग्राउंड से होते हैं. ऐसे में एक सोशल मीडिया इंफ्युएंसर ने बताया कि किस तरह सिर्फ इंग्लिश से BA की डिग्री के दम पर उन्होंने Amazon जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल की.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने मेहनत के दम पर पाई Amazon में नौकरी

तनिष्का नाम की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने बताया कि उनके पास इंग्लिश से ग्रेजुएशन की डिग्री है. लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की और अपने दम पर Amazon में नौकरी हासिल की. उन्होंने यूजर्स के लिए कुछ टिप्स भी शेयर की है.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर की नौकरी पाने के लिए टिप्स

तनिष्का ने 7 ऐसे टिप्स दिए, जिसने ने उन्हें Amazon में नौकरी पाने में मदद की थी. आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कहा

  1. कम्युनिकेशन स्किल्स पर जोर दें

केवल अच्छे मार्क्स हासिल करने पर निर्भर नहीं रहें, बल्कि बोलने और लिखने की क्षमता को भी बेहतर बनाएं. इंटरव्यू और प्रोफेशनल बातचीत में अपनी थिंकिंग क्लियर रखें.

2. इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स से बढ़ाया अनुभव

पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप और विभिन्न प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेना और स्किल्स सिखना जरूरी है. इससे प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है और रिज्यूमे मजबूत होता है.

  1. हर आवेदन के लिए अलग रिज्यूमे बनाएं

सभी कंपनियों में एक ही रिज्यूमे भेजने के बजाय नौकरी की जरूरत के अनुसार बदलाव करें. अपने रिज्यूमे में संबंधित स्किल्स और अनुभव को प्रमुखता से दिखाएं.

4. कम योग्य महसूस होने पर भी आवेदन जारी रखें

कई बार आप नौकरी की सभी एलिजिबिलिटी पूरा नहीं कर पाते हैं. लेकिन इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारें और खुद पर भरोसा रखें. अप्लाई करने से पीछे न हटें.

5. इंटरव्यू की अच्छी तैयारी करें


इंटरव्यू की तैयारी बहुत जरूरी है. बिहेवियरल सवालों का पहले से अभ्यास करें. मॉक इंटरव्यू और रिसर्च के जरिए आत्मविश्वास बढ़ाया.

6. नॉन-टेक बैकग्राउंड की स्किल्स को सही तरीके से पेश करना


कम्युनिकेशन, टीमवर्क और प्रॉब्लम का सॉल्यूशन जैसी स्किल्स को अपनी ताकत बनाएं. बताएं कि आपके पास जो स्किल्स है वो किसी भी कॉर्पोरेट भूमिका में कैसे उपयोगी हो सकती हैं.

7. रिजेक्शन से सीखें, हार नहीं मानें


असफलताओं को सीखने का अवसर मानें और कमजोरियों पर काम करें. लगातार सुधार करते हुए नए अवसरों के लिए प्रयास जारी रखें.

लाखों में आते हैं व्यूज

तनिष्का इंस्टाग्राम पर thatchicgirll नाम से पेज चलाती हैं. इस पेज पर वे लाइफस्टाइल, फैशन और जॉब रिलेटेड कॉन्टेंट डाला करती हैं. इसी के साथ वे ऑफिस वर्क और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े कॉन्टेंट भी शेयर करती हैं. उनके कई वीडियोज पर लाखों में व्यूज हैं. इंस्टाग्राम पर तनिष्का के टोटल 104K यानी कि 1 लाख 4 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें- BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईरम, बिहार के कॉलेज में तगड़ा प्लेसमेंट

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola