ePaper

Guru Purnima Speech in Hindi 2025: गुरु पूर्णिमा पर भाषण ऐसे तैयार करें, सब करेंगे तारीफ!

Updated at : 21 Sep 2025 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Guru Purnima Speech in Hindi 2025

Guru Purnima Speech in Hindi 2025

Speech on Guru Purnima in Hindi 2025: गुरु पूर्णिमा केवल एक परंपरा नहीं बल्कि एक भावना है. यह दिन हमें सिखाता है कि सच्चे गुरु की कृपा से कोई भी अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ सकता है. आइए हम सब मिलकर अपने गुरुओं को धन्यवाद दें और उनके मार्गदर्शन में अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं.

विज्ञापन

Guru Purnima Speech in Hindi 2025: गुरु पूर्णिमा एक ऐसा दिन है जिसे हम अपने गुरुओं के सम्मान और आभार के रूप में मनाते हैं. यह पर्व हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को आता है और इसे बहुत श्रद्धा और भावना से मनाया जाता है. इस दिन हम उन लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें कुछ सिखाया है. चाहे वो हमारे स्कूल के टीचर हों, माता-पिता, या फिर कोई ऐसा इंसान जिसने हमें जिंदगी में सही रास्ता दिखाया हो. यहां आप Speech on Guru Purnima in Hindi तैयार करना सीखें और इस अवसर पर बेस्ट स्पीच दें.

गुरु पूर्णिमा पर भाषण (Guru Purnima Speech in Hindi 2025)

2 मिनट के लिए गुरु पूर्णिमा पर भाषण (Guru Purnima Speech in Hindi 2025) इस प्रकार है-

नमस्कार, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण, सहपाठियों और मेरे प्यारे दोस्तों!

आज हम सब गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं. यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि गुरु के महत्व को श्रद्धा से नमन करने का दिन है. यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में सही मार्ग दिखाने वाले गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है. गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. यह दिन महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रूप में भी जाना जाता है, जिन्होंने वेदों का संकलन किया और हिंदू धर्म की ज्ञान परंपरा को स्थायी रूप दिया. हमारे शास्त्रों में कहा गया है:

“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः, गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥”

इसका अर्थ है कि गुरु ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान होते हैं. वे ही परम सत्य का मार्ग दिखाते हैं. आइए इस दिन अपने गुरुजनों को प्रणाम करें और उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दें. धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, सारा और सना की डिग्रियां कर देंगी हैरान!

गुरु पूर्णिमा पर भाषण (Speech on Guru Purnima in Hindi 2025)

3 मिनट के लिए गुरु पूर्णिमा पर भाषण (Speech on Guru Purnima in Hindi 2025) इस प्रकार है-

सभी सम्मानित-जनों को नमस्कार,

गुरु केवल वही नहीं होते जो हमें किताबों का ज्ञान दें बल्कि वे होते हैं जो हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं. सही और गलत में फर्क समझाते हैं और हमारे अंधकारमय जीवन में प्रकाश लाते हैं. एक अच्छा गुरु न केवल पढ़ाता है, बल्कि हमें सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता भी देता है. गुरु पूर्णिमा का संबंध महर्षि वेदव्यास जी से भी है. माना जाता है कि इसी दिन उनका जन्म हुआ था. वेदव्यास जी ने वेदों को संकलित करके उन्हें लोगों तक पहुँचाया. इसलिए उन्हें आदि गुरु कहा जाता है, यानी पहले गुरु. उनके सम्मान में ही इस दिन को “गुरु पूर्णिमा” के नाम से मनाने की परंपरा है.

गुरु पूर्णिमा हमें यह याद दिलाता है कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है. जैसे दीपक अंधेरे में रास्ता दिखाता है, वैसे ही गुरु जीवन में हमें सही दिशा दिखाते हैं. यह दिन हमें यह सिखाता है कि हमें हमेशा अपने गुरु के प्रति आदर, धन्यवाद और विनम्रता रखनी चाहिए. गुरु पूर्णिमा पर हम अपने शिक्षकों, मार्गदर्शकों और माता-पिता को धन्यवाद देते हैं. यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में उनके बताए मार्ग पर चलें और उन्हें गर्व महसूस कराएं. धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- How to Become SI and SI Salary 2025: Sub Inspector कैसे बनें और कितनी होती है सैलरी? जान जाएंगे तो लगा देंगे दौड़!

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola