GK Question: भारत की पहली Metro ट्रेन कहां से हुई थी शुरू? जानिए पूरा किस्सा
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Aug 2025 12:41 PM
बड़े में- हाल में शुरू किए 3 नए रूट (कोलकाता) की तस्वीर, पीले घेरे में- कोलकाता मेट्रो की पुरानी तस्वीर
GK Question First Metro In India: 24 अक्टूबर 1984 को भारत की पहली मेट्रो चली थी. क्या आप जानते हैं ये किस शहर से चली थी. मेट्रो की वजह से आज लोग एक जगह से दूसरी जगह बहुत आराम से पहुंच जाते हैं. भारत में आज कई शहरों में मेट्रो ट्रेन की सुविधा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा शहर था, जहां भारत की पहली मेट्रो ट्रेन चलाई गई?
GK Question First Metro In India: आज भारत के कई शहरों में मेट्रो ट्रेन की सुविधा है. लोग एक जगह से दूसरी जगह बहुत आराम और कम समय में पहुंच जाते हैं. दिल्ली, बैंगलुरु जैसे शहरों की तो जान है मेट्रो. यही नहीं मेट्रो शहर के जीवन पर फिल्म, शॉर्ट वीडियो जैसे कई कॉन्टेंट देखने को मिलेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे पहली मेट्रो ट्रेन किस शहर से और किस साल चली थी. अगर आप भी इस GK Question का आंसर जानना चाहते हैं तो पूरी खबर पढ़ें.
First Metro In India: किस शहर से चली थी पहली मेट्रो ट्रेन?
24 अक्टूबर 1984 को भारत की पहली मेट्रो चली थी. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से भारत का पहला मेट्रो ट्रेन (First Metro Train) चली थी. इस ऐतिहासिक शुरुआत ने देश के शहरी परिवहन में एक नए युग का आगाज कर दिया.
GK Question First Metro In India: 1920 से चल रही थी प्लानिंग
कोलकाता में मेट्रो की अवधारणा 1920 के दशक की मानी जाती है. हालांकि, इसका निर्माण कार्य 1970 के दशक में शुरू हुआ. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 29 दिसंबर 1972 को इसका शिलान्यास किया. कहा जाता है कि उस समय लॉजिस्टिक्स की कमी के कारण इसके निर्माण में काफी रुकावटें आईं और काम भी स्लो रहा. लेकिन फिर भी इसे पूरा किया गया. 1984 में मेट्रो एस्पलेनेड से भवानीपुर (अब नेताजी भवन) तक शुरू कर दी गई. शुरुआती नेटवर्क बहुत छोटा था, सिर्फ 3.4 किलोमीटर, जिसमें पांच स्टेशन की सुविधाएं थीं.
कोलकाता मेट्रो के तीन नए सेक्शन शुरू
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता मेट्रो (Kolkata Metro) के तीन नए सेक्शन 22 अगस्त से शुरू किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है. इसके शुरू होने के बाद एक घंटे का सफर सिर्फ 11 मिनट में तय किया जा सकेगा. इस मेट्रो का निर्माण भारतीय रेलवे ने किया है.
यह भी पढ़ें- गंगा किनारे बसे Patna के इस कॉलेज का Placement है शानदार, इस वर्ष CS में हुआ सबसे ज्यादा दाखिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










