ePaper

ये है दुनिया की सबसे गहरी झील, खड़े-खड़े डूब जाएगा 22 से ज्यादा कुतुब मीनार

Updated at : 19 Oct 2025 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Deepest Lake Baikal

Deepest Lake Baikal (image: X)

World's Deepest Lake: दुनिया आश्चर्य और अनोखी चीजों से भरा पड़ा है. ऐसे में आज दुनिया की सबसे गहरी झील के बारे में जानेंगे. रूस में स्थित सबसे गहरी झील सिर्फ एक झील नहीं है बल्कि रहस्य और रोमांच से भरा घूमने फिरने का एक शानदार जगह है. हालांकि, इस झील की गहराई इतनी है कि इसमें 20 से ज्यादा कुतुब मिनार डूब सकते हैं.

विज्ञापन

World’s Deepest Lake: धरती पर पानी की कितनी ही परतें बिछी हों, लेकिन रूस की बैकाल झील (Lake Baikal) जैसी गहराई कहीं नहीं. साइबेरिया की ठंडी वादियों के बीच बसी यह झील न सिर्फ खूबसूरती में बेमिसाल है, बल्कि अपने रहस्यों के लिए भी मशहूर है. सर्द हवाओं, बर्फीली लहरों और नीले पानी का ये संगम किसी ड्रीम प्लेस से कम नहीं लगता. आइए इस झील की गहराई (Deepest Lake) के बारे में विस्तार से जानते हैं.

World’s Deepest Lake: कितनी गहरी है बैकाल झील?

बैकाल झील की गहराई करीब 1,642 मीटर है, यानी समुद्र की कुछ जगहों से भी ज्यादा. वैज्ञानिकों का कहना है कि झील के तल तक पहुंचना किसी रहस्यमयी दुनिया में कदम रखने जैसा है. यहां का पानी इतना साफ है कि आप कई मीटर नीचे तक देख सकते हैं.

22 कुतुब मीनार

रूस में स्थित बैकाल झील (Deepest Lake Baikal) दुनिया की सबसे गहरी और प्राचीन झील मानी जाती है. इसकी गहराई करीब 1,642 मीटर है, यानी अगर आप कुतुब मीनार जिसकी हाईट 72.5 मीटर ऊंची है को इसमें डुबो दें, तो लगभग 22 कुतुब मीनारें एक के ऊपर एक रखी जा सकती हैं. सोचिए, कितनी विशाल और रहस्यमयी होगी ये झील.

बैकाल झील न सिर्फ गहराई के लिए, बल्कि अपनी पारदर्शी और नीली लहरों के लिए भी प्रसिद्ध है. यह धरती के कुल मीठे पानी का करीब 20% हिस्सा अपने भीतर समेटे हुए है. सर्दियों में यह पूरी तरह बर्फ में तब्दील हो जाती है.

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट नहीं, अरबपति तैयार करती हैं ये Universites, देखें भारत कितने नंबर पर 

दुनिया की सबसे गहरी झील कौन सी है?

दुनिया की सबसे गहरी झील (Deepest Lake) बैकाल झील है, जो रूस के साइबेरिया में स्थित है. इसकी गहराई करीब 1,642 मीटर तक जाती है. यह झील लगभग दो करोड़ साल पुरानी मानी जाती है और इसमें पृथ्वी के मीठे पानी का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है.

भारत में सबसे गहरी झील कौन सी है?

भारत की सबसे गहरी झील मानसबल झील है, जो जम्मू-कश्मीर में स्थित है. यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साफ पानी के लिए प्रसिद्ध है. मानसबल झील की गहराई लगभग 13 मीटर है और इसे कश्मीर की सबसे खूबसूरत मीठे पानी की झीलों में गिना जाता है.

दुनिया की सबसे ऊंची झील कौन सी है?

विश्व की सबसे ऊंची झील टिटिकाका झील है, जो पेरू और बोलीविया की सीमा पर स्थित है. यह झील समुद्र तल से करीब 3,810 मीटर की ऊंचाई पर है. इसे दुनिया की सबसे ऊंची नौगम्य झील कहा जाता है, जहां नाव चलाना भी संभव है.

दुनिया की सबसे छोटी झील कौन सी है?

दुनिया की सबसे छोटी झील लेक हिलर (Lake Hillier) है, जो ऑस्ट्रेलिया में स्थित है. इसकी सबसे खास बात इसका गुलाबी रंग का पानी है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है. यह झील आकार में छोटी होने के बावजूद दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola