आम के लिए इतना फेमस है ये शहर की नाम ही पड़ गया Mango City
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Mar 2026 8:35 PM
आम (PC-Freepik)
Which is the Mango City Of India: अगर आप आम के शौकीन हैं, तो मालदा आपके लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है. यही वजह है कि इसे भारत का Mango City कहा जाता है. यहां के आम स्वादऔर क्वालिटी दोनों में शानदार माने जाते हैं.
Which is the Mango City Of India: भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा शहर भी है जिसे Mango City यानी आम का शहर कहा जाता है? यह जगह अपने टेस्टी आमों, बड़ी संख्या में प्रोडक्शन और खास स्पेशिज के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं इस खास शहर के बारे में.
कौन सा शहर कहलाता है Mango City?
भारत के पश्चिम बंगाल का मालदा जिला Mango City के नाम से मशहूर है. यहां का फर्टाइल लैंड और मौसम के कारण यहां बड़े और सुंदर आमों का प्रोडक्शन होता है. हिमसागर, लंगड़ा, फजली और लक्ष्मणभोग यहां होने वाले कुछ फेमस आमों में से एक हैं.
मालदा में कई लोकप्रिय आम हैं –
- हिमसागर
- लंगड़ा
- फजली
- लक्ष्मणभोग
क्यों खास है मालदा?
मालदा को यह पहचान यहां बड़े पैमाने पर होने वाली आम की खेती और शानदार क्वालिटी के कारण मिली है. यहां की मिट्टी और जलवायु आम की खेती के लिए बिल्कुल अनुकूल मानी जाती है.
आम उत्पादन में बड़ी भूमिका
मालदा देश के प्रमुख आम उत्पादन केंद्रों में से एक है. यहां की आम की खेती हजारों लोगों के लिए रोजगार का साधन है और यह लोकल इकोनॉमी को मजबूत करती है. मालदा के आम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं. इनकी मिठास और खुशबू के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इनकी खास पहचान है.
यह भी पढ़ें- क्या आपने देखा है एशिया का सबसे बड़ा Tulip गार्डन? पूरी दुनिया में है फेमस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










