ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

Updated at : 24 Aug 2024 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस करेंट अफेयर्स क्विज के साथ आप अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ा कर अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत कर सकते हैं...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को किस अंतरिक्ष एजेंसी ने संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना है?
    (क) ईएसए
    (ख) इसरो
    (ग) नासा
    (घ) रोसकोस्मोस
  2. सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
    (क) हरियाणा
    (ख) मध्य प्रदेश
    (ग) पंजाब
    (घ) छत्तीसगढ़
  3. अमन सहरावत, जिन्होंने हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता, किस खेल से संबंधित हैं?
    (क) बैडमिंटन
    (ख) कुश्ती
    (ग) मुक्केबाजी
    (घ) शूटिंग
  4. हाल में आयोजित द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास ‘उदारा शक्ति 2024’ में किन दो देशों की सेनाओं ने भाग लिया?
    (क) क्यूबा और भारत
    (ख) ऑस्ट्रेलिया और भारत
    (ग) भारत और मलेशिया
    (घ) भारत और नेपाल
  5. किस देश में प्राचीन स्मारक के खंभों पर खुदा ‘दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर’ मिला है?
    (क) तुर्की
    (ख) आर्मेनिया
    (ग) जॉर्जिया
    (घ) ग्रीस
  6. अगस्त की किस तारीख को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है?
    (क) 19 अगस्त
    (ख) 12 अगस्त
    (ग) 16 अगस्त
    (घ) 19 अगस्त
  7. नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 में इंजीनियरिंग के सबसे उत्कृष्ट संस्थानों में किस आईआईटी ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
    (क) आईआईटी दिल्ली
    (ख) आईआईटी मद्रास
    (ग) आईआईटी बॉम्बे
    (घ) आईआईटी कानपुर
  8. फाम मिन्ह चीन्ह, जो बीते दिनों तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आये थे, किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
    (क) वियतनाम
    (ख) जापान
    (ग) चीन
    (घ) कंबोडिया
  9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर’ से सम्मानित किया गया है?
    (क) ऑस्ट्रेलिया
    (ख) टोंगा
    (ग) घाना
    (घ) फिजी
  10. निम्न में से कौन सा राज्य छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए पैसे देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
    (क) मध्य प्रदेश
    (ख) महाराष्ट्र
    (ग) राजस्थान
    (घ) कर्नाटक

सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3(ख), 4(ग), 5(क), 6(घ), 7(ख), 8(क), 9(घ), 10(क).

इसे भी पढ़ें : Sahitya Akademi Award : विनोद कुमार शुक्ल को मिली साहित्य अकादमी की ‘महत्तर सदस्यता’

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola