Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज

Weekly Current Affairs Quiz 2025
पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को…
Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है.
1. पीएम गतिशक्ति पहल के तहत नेटवर्क योजना समूह की 77वीं बैठक हाल में किस शहर में आयोजित की गयी?
(क) बेंगलुरु
(ख) भोपाल
(ग) नयी दिल्ली
(घ) इटारसी
2. प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
(क) वर्ष 2014
(ख) वर्ष 2016
(ग) वर्ष 2018
(घ) वर्ष 2020
3. निम्न में से कौन भारतीय रेलवे बोर्ड के नये चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति किये गये हैं?
(क) जया वर्मा
(ख) सतीश सिंह
(ग) मनोज सोनी
(घ) सतीश कुमार
4. किन देश ने हाल ही में अपना पहला पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट ‘आरएचयूएमआई-1’ लॉन्च किया है?
(क) रूस
(ख) जापान
(ग) भारत
(घ) ईरान
5. दक्षिण भारतीय आदिवासी ज्ञान केंद्र ‘कानू’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?
(क) कर्नाटक
(ख) केरल
(ग) तमिलनाडु
(घ) आंध्र प्रदेश
6. किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में उच्च जोखिम वाली ग्लेशियर झीलों का पहला व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है?
(क) हिमाचल प्रदेश
(ख) उत्तराखंड
(ग) अरुणाचल प्रदेश
(घ) जम्मू और कश्मीर
7. डंबूर डैम, जो इन दिनों चर्चा में है, किस राज्य में स्थित है?
(क) सिक्किम
(ख) असम
(ग) पश्चिम बंगाल
(घ) त्रिपुरा
8. अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन जॉर्डन के किस शहर में किया गया ?
(क) अम्मान
(ख) जारका
(ग) इरबिद
(घ) अस-साल्ट
9. किस राज्य में ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ के तहत प्रदेश सरकार ने लोगों को 1 हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है?
(क) महाराष्ट्र
(ख) राजस्थान
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) हिमाचल पद्रेश
10. बिहार के किस जिले में गुरु पद्मसंभव के जीवन और विरासत पर दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया?
(क) नालंदा
(ख) जमुई
(ग) वैशाली
(घ) नवादा
सही जवाब
1(ग), 2(क), 3(घ), 4(ग), 5(क), 6(ग), 7(घ), 8(क), 9(घ),10(क).
इसे भी पढें : Weekly Current Affairs 2024 : पढ़ें इस सप्ताह के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










