ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें 18 से 24 नवंबर का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

Updated at : 25 Nov 2024 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस साप्ताहिक करेंट अफेर्यस क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, 18 से 24 नवंबर तक के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

1. वडताल धाम स्वामीनारायण मंदिर,हाल ही में जिसकी स्थापना का 200वां वर्ष मनाया गया,गुजरात के किस जिले में स्थित है?
(क) भरूच
(ख) अमरेली
(ग) खेड़ा
(घ) कच्छ

2. रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा पहला आकाशीय अभ्यास ‘अंतरिक्ष अभ्यास–2024’ कहां आयोजित किया गया?
(क) जयपुर
(ख) नयी दिल्ली
(ग) मदुरै
(घ) गुवाहाटी

3. किस आईआईटी ने घुटने के रिहैबिलिटेशन के लिए एक पूरी तरह से मैकेनिकल पैसिव मोशन मशीन विकसित की है और उसे पेटेंट कराया है?
(क) आईआईटी रोपड़
(ख) आईआईटी कानपुर
(ग) आईआईटी दिल्ली
(घ) आईआईटी खड़गपुर

4 . मध्य प्रदेश के किस शहर में 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन किया गया?
(क) भाेपाल
(ख) ग्वालियर
(ग) जबलपुर
(घ) उज्जैन

5. किस देश की सरकार ने बीते दिनों 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पेश किया है?
(क) ऑस्ट्रेलिया
(ख) फ्रांस
(ग) नॉर्वे
(घ) चीन

6. नवंबर की किस तारीख को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है?
(क) 12 नवंबर
(ख) 14 नवंबर
(ग) 18 नवंबर
(घ) 21 नवंबर

7. किस शहर में 19 नवंबर, 2024 को ‘हमारा संविधान हमारा सम्मान’ के तीसरे क्षेत्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
(क) अगरतला
(ख) सतारा
(ग) गुवाहाटी
(घ) दीमापुर

8. मध्य प्रदेश सरकार ने किस अभिनेता को पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
(क) कार्तिक आयर्न
(ख) पंकज त्रिपाठी
(ग) मानव कौल
(घ) रघुवीर यादव

9. देश के पैरा-एथलीटों की ट्रेनिंग के लिए समर्पित दुनिया का पहला हाई एल्टीट्यूड पैरा स्पोर्ट्स सेंटर कहां स्थापित किया जायेगा?
(क) उत्तरकाशी
(ख) मनाली
(ग) लेह
(घ) श्रीनगर

10. केंद्र सरकार ने किस वर्ष 15 नवंबर, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी?
(क) वर्ष 2017
(ख) वर्ष 2019
(ग) वर्ष 2020
(घ) वर्ष 2021

सही जवाब
1 (ग), 2 (ख), 3(क), 4(घ), 5(क), 6(ख), 7(ग), 8(ख), 9(ग), 10(घ). 

इसे भी पढ़ें : NIFT 2025 : फैशन टेक्नोलॉजी के कोर्सेज में प्रवेश दिलाने वाली परीक्षा निफ्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इसे भी पढ़ें : Admission Alert 2024 : एडवांस कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में एमबीए समेत कई कोर्सेज में प्रवेश का मौका

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola