30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

Top 100 Rajasthan GK Questions in Hindi 2025: राजस्थान सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण जीके प्रश्न-उत्तर

Top 100 Rajasthan GK Questions in Hindi 2025: इस लेख में राजस्थान सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 चयनित और महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल हैं. यह कंटेंट प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RPSC, REET, पटवारी, और राजस्थान पुलिस आदि की तैयारी के लिए उपयोगी है जिसे छात्रों के लिए तैयार किया गया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Rajasthan GK in Hindi 2025: क्षेत्रफल के अनुसार, राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है. यह अपनी समृद्ध संस्कृति, रंग-बिरंगी परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है. यही कारण है कि यह राज्य न सिर्फ भारत के लोगों बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है. राजस्थान से जुड़ा सामान्य ज्ञान कई प्रतियोगी परीक्षाओं में एक जरूरी विषय होता है और पटवारी, पंचायत, आरवीयूएनएल, राजस्व विभाग आदि सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में राजस्थान जीके से सवाल जरूर पूछे जाते हैं. इसलिए यहां आपके लिए राजस्थान जीके से जुड़े कुछ जरूरी सवाल (Top 100 Rajasthan GK Questions in Hindi 2025) लेकर आए हैं जो आपकी तैयारी में मदद करेंगे.

राजस्थान सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न-उत्तर (Rajasthan GK in Hindi)

राजस्थान सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (Top 100 Rajasthan GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-

प्रश्नउत्तर
राजस्थान के कौन-कौन से जिले बीहड़ों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं?कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर
इनमें से कौन सा जिला मध्यप्रदेश से सीमा नहीं साझा करता?डूंगरपुर
बांसवाड़ा और डूंगरपुर के बीच के इलाके को किस नाम से जाना जाता है?मेवल
उदयनाथ पर्वत राजस्थान के किस जिले में पाया जाता है?अलवर
राजस्थान का कौन सा जिला दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है?बारां
कौन सा जिला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों से सीमा साझा करता है?धौलपुर
राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र की चट्टानें किस भूगर्भीय काल की हैं?जुरासिक और इयोसिन युग
रेगिस्तानी इलाकों में कगारों से घिरी सूखी झीलों को क्या कहते हैं?खड़ीन
आकल वुड फॉसिल पार्क किस क्षेत्र में स्थित है?उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग
राजस्थान में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क.

यह भी पढ़ें- Top 100 Jharkhand GK Questions in Hindi 2025: झारखंड सामान्य ज्ञान से जुड़े 100 सबसे महत्वपूर्ण सवाल और जवाब

राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न (Rajasthan GK Questions in Hindi)

परीक्षाओं में पूछे जाने वाले राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर (Rajasthan GK Questions in Hindi) इस प्रकार हैं-

प्रश्न- राजस्थान के इतिहास का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर- कर्नल टॉड.

प्रश्न- राजस्थान की कौन-कौन सी संस्कृतियां ताम्र-पाषाण युग से जुड़ी हैं?

उत्तर- आहड़ और कालीबंगा.

प्रश्न- राजस्थान का राजनीतिक एकीकरण कब शुरू हुआ?

उत्तर- 1948 ई.

प्रश्न- 1857 की क्रांति का केंद्र कौन नहीं था?

उत्तर- जयपुर.

प्रश्न- राजस्थान में सबसे पहले प्रजामंडल कहां बना था?

उत्तर- जयपुर.

प्रश्न- राजस्थान के प्रसिद्ध इतिहासकार और समाज सुधारक कौन थे?

उत्तर- हरविलास शारदा.

प्रश्न- हड़प्पा को तांबे की वस्तुएं कहां से भेजी जाती थीं?

उत्तर- गणेश्वर.

प्रश्न- ‘राजपूताना’ शब्द सबसे पहले किसने प्रयोग किया था?

उत्तर- जॉर्ज तामर.

प्रश्न- किस स्थान से हल जोतने की रेखाएं पाई गई हैं?

उत्तर- कालीबंगा.

प्रश्न- भाब्रू-बैराट अभिलेख में अशोक ने किसे संबोधित किया?

उत्तर- पुरोहितों को.

प्रश्न- किन तीरंदाजों को अर्जुन पुरस्कार मिला?

उत्तर- श्यामलाल मीणा, लिम्बा राम.

प्रश्न- लिम्बा राम किस खेल में प्रसिद्ध हैं?

उत्तर- तीरंदाजी.

प्रश्न- मास्को ओलंपिक 1980 में राजस्थान से महिला हॉकी खिलाड़ी कौन थीं?

उत्तर- सुनीता पुरी और वर्षा सोनी.

प्रश्न- राजस्थान में खेल क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार क्या है?

उत्तर- राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार.

प्रश्न- महाभारत युद्ध में विराट देश के राजा कौन थे?

उत्तर- विराट.

प्रश्न- गुप्त वंश का पहला शासक जिसने राजस्थान पर अधिकार किया?

उत्तर- चन्द्रगुप्त.

प्रश्न- पशुपालन के सबसे पुराने प्रमाण राजस्थान के किस स्थान से मिले हैं?

उत्तर- बागोर.

प्रश्न- मरुस्थल में बहने वाली सूखी पड़ चुकी प्राचीन नदियां कौन सी हैं?

उत्तर- दृषद्वती और सरस्वती.

प्रश्न- राजस्थान में गणराज्यों को किसने समाप्त किया?

उत्तर- हूण.

प्रश्न- राजस्थान में कौन से महाजनपद स्थित थे?

उत्तर- मत्स्य और अवन्ति.

प्रश्न- राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ किस खेल से जुड़े हैं?

उत्तर- निशानेबाजी.

प्रश्न- विराटनगर कहां स्थित था?

उत्तर- जयपुर के दक्षिणी भाग में.

प्रश्न- राजस्थान के प्रमुख प्राक-हड़प्पा स्थल कौन-कौन से हैं?

उत्तर- सोथी और कालीबंगा.

प्रश्न- सिकंदर के कारण राजस्थान में स्थानांतरित जातियां कौन-कौन सी थीं?

उत्तर- शिवि, अर्जुनायन, यौधेय, मालव.

प्रश्न- ऋग्वेद में किस नदी को सबसे पवित्र कहा गया है?

उत्तर- सरस्वती.

प्रश्न- नेहरू युवा केंद्र की स्थापना कब हुई?

उत्तर- 14 नवंबर 1972.

प्रश्न- राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद कब बनी थी?

उत्तर- 1957 ई.

प्रश्न- राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?

उत्तर- 1994 ई.

प्रश्न- अर्जुन पुरस्कार की तर्ज पर राजस्थान में कौन-सा सम्मान दिया जाता है?

उत्तर- महाराणा प्रताप पुरस्कार.

प्रश्न- लिम्बा राम को अंतरराष्ट्रीय पहचान किस खेल में मिली?

उत्तर- तीरंदाजी.

प्रश्न- राजस्थान में बास्केटबॉल की शुरुआत कब हुई?

उत्तर- 1948 ई.

प्रश्न- राजस्थान का राजकीय खेल कौन सा है?

उत्तर- बास्केटबॉल.

प्रश्न- खेलकूद सामग्री राजस्थान में कहां बनती है?

उत्तर- हनुमानगढ़.

प्रश्न- राजस्थान में क्रिकेट की शुरुआत कहां से हुई?

उत्तर- अजमेर.

प्रश्न- सती प्रथा के विरुद्ध सबसे पहले प्रयास कहां हुआ?

उत्तर- जयपुर.

प्रश्न- राजस्थान एकीकरण के सातवें चरण में कौन शामिल हुए?

उत्तर- अजमेर और आबू.

प्रश्न- राजप्रमुख को राज्यपाल का दर्जा कब मिला?

उत्तर- 1956 ई.

प्रश्न- वृहत राजस्थान के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- हीरालाल शास्त्री.

प्रश्न- राजस्थान को आधिकारिक नाम कब दिया गया?

उत्तर- 1 नवंबर 1956.

यह भी पढ़ें- Top 50 JSSC CGL GK Questions in Hindi 2025: जेएसएससी सीजीएल के लिए महत्वपूर्ण जीके प्रश्न-उत्तर

राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर क्या हैं? (Rajasthan GK in Hindi)

राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर क्या हैं? (Rajasthan GK in Hindi) इस प्रकार हैं-

प्रश्नउत्तर
राजस्थान की अर्थव्यवस्था किन क्षेत्रों पर आधारित है?कृषि, खनिज, पर्यटन और उद्योग
राजस्थान में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन-सी है?बाजरा
राज्य में सिंचाई का मुख्य साधन क्या है?कुएं और नलकूप
राजस्थान की सबसे बड़ी सिंचाई योजना कौन-सी है?इंदिरा गांधी नहर परियोजना
राजस्थान में कौन-कौन से खनिज प्रमुख रूप से पाए जाते हैं?चूना पत्थर, संगमरमर, तांबा, जस्ता
खनिज उत्पादन में सबसे आगे कौन-सा जिला है?उदयपुर
राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र कौन-सा है?खनन और खनिज उद्योग
सौर ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान का अग्रणी जिला कौन-सा है?जोधपुर
राज्य का तेल शोधन संयंत्र कहां स्थित है?पचपदरा (बाड़मेर)
पर्यटन से सबसे अधिक आय किस शहर से होती है?जयपुर
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार की कौन-सी योजना है?कामधेनु योजना
खनिजों से मिलने वाले राजस्व का मुख्य स्रोत क्या है?चूना पत्थर और संगमरमर
जैसलमेर का प्रसिद्ध किला कौन-सा है?सोनार किला (जैसलमेर किला)
राजस्थान में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक किन जगहों पर जाते हैं?जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर
कुंभलगढ़ किला किस वजह से जाना जाता है?इसकी 36 किमी लंबी दीवार के लिए
पुष्कर शहर किस चीज़ के लिए मशहूर है?ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर मेला
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान कहां पर है?सवाई माधोपुर
‘लेक पैलेस’ के नाम से प्रसिद्ध महल कौन-सा है?जग निवास, उदयपुर
जयपुर का सिटी पैलेस किसने बनवाया था?महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय
किस पर्यटन स्थल को ‘ब्लू सिटी’ कहा जाता है?जोधपुर
माउंट आबू किस चीज के लिए प्रसिद्ध है?दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील
यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किले कौन-कौन से हैं?चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, जैसलमेर किला
अलवर का प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-सा है?सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
जयपुर का जंतर मंतर किसके लिए जाना जाता है?खगोलीय यंत्रों के लिए
राजस्थान की सबसे कम सीमा किस राज्य से लगती है?पंजाब
राजस्थान किन-किन राज्यों की सीमाओं को छूता है?पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात
राजस्थान और पाकिस्तान के बीच सीमा कितनी लम्बी है?लगभग 1,070 किलोमीटर
राजस्थान में बीहड़ क्षेत्र कहां मिलते हैं?पूर्वी राजस्थान (चंबल क्षेत्र)
राजस्थान में विन्ध्य पर्वत का विस्तार किस भाग में है?दक्षिण-पूर्वी राजस्थान
राज्य की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन-सी है?गुरु शिखर (माउंट आबू)
राजस्थान की कुछ प्रमुख सामान्य ज्ञान पुस्तकें कौन-सी हैं?Incredible Rajasthan GK, Rajasthan Samanya Gyan आदि
राजस्थान का ऐतिहासिक नाम क्या था?राजपूताना
राजस्थान GK में किस तरह के विषय शामिल होते हैं?इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था आदि
आजादी से पहले राजस्थान को किस नाम से जाना जाता था?राजपूताना
राजस्थान के इतिहास को लिखने वाले प्रमुख लेखक कौन माने जाते हैं?कर्नल टॉड
राजस्थान में ताम्र-पाषाण कालीन संस्कृति कहां पाई गई है?आहड़ और गिलुंड
वह स्थान जहां से हड़प्पा काल में तांबे की वस्तुएँ भेजी जाती थीं?गणेश्वर
‘राजपूताना’ शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया था?जॉर्ज टॉमस
राजस्थान का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?जयपुर
राजस्थान की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?जयसमंद झील (ढेबर झील).

यह भी पढ़ें- GK in Hindi 2025: 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर…जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel