भारत के 10 सबसे लंबे नेशनल हाईवे, जानें आपके शहर से कौन सा गुजरता है?
Published by : Smita Dey Updated At : 09 Jun 2026 1:28 PM
NH 44 की फोटो (Image: Wiki)
Longest Highways in India: भारत में कुछ ऐसे नेशनल हाईवे हैं जो हजारों किलोमीटर लंबे हैं और एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ते हुए पूरे देश की रफ्तार तय करते हैं. ऐसे में भारत के टॉप 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की लिस्ट यहां देखें. जानें NH 44, और NH 27 समेत इन बड़े नेशनल हाईवेज की लंबाई और रूट के बारे में.
Longest Highways in India: भारत का रोड नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है. हमारे देश में राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवेज पूरे रोड नेटवर्क का सिर्फ 2% हैं, लेकिन देश का लगभग 40% ट्रैफिक इन्हीं रास्तों से होकर गुजरता है. 2025 तक भारत में नेशनल हाईवेज की कुल लंबाई 1,46,560 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुकी है, जिसमें महाराष्ट्र सबसे आगे है.
इन हाईवेज को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) मिलकर संभालते हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे लंबे हाईवे (Longest Highways in India) कौन से हैं और वे किन रास्तों से गुजरते हैं? आइए जानते हैं देश के सबसे लंबे नेशनल हाईवेज के बारे में.
Longest Highways in India: भारत के टॉप 10 सबसे लंबे हाईवे
| रैंक (Rank) | हाईवे नंबर (NH No.) | अनुमानित लंबाई (Length approx.) | कहां से (From) | कहां तक (To) |
| 1 | NH 44 | 4,112 किमी | श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) | कन्याकुमारी (तमिलनाडु) |
| 2 | NH 27 | 3,507 किमी | पोरबंदर (गुजरात) | सिलचर (असम) |
| 3 | NH 48 | 2,807 किमी | दिल्ली | चेन्नई (तमिलनाडु) |
| 4 | NH 52 | 2,317 किमी | संगरूर (पंजाब) | अंकोला (कर्नाटक) |
| 5 | NH 30 | 1,984 किमी | सितारगंज (उत्तराखंड) | इब्राहिमपट्नम (आंध्र प्रदेश) |
| 6 | NH 53 | 1,849 किमी | हजीरा (गुजरात) | पारादीप (ओडिशा) |
| 7 | NH 16 | 1,711 किमी | कोलकाता (पश्चिम बंगाल) | चेन्नई (तमिलनाडु) |
| 8 | NH 66 | 1,640 किमी | पनवेल (महाराष्ट्र) | कन्याकुमारी (तमिलनाडु) |
| 9 | NH 34 | 1,426 किमी | गंगोत्री धाम (उत्तराखंड) | लखनादौन (मध्य प्रदेश) |
| 10 | NH 19 | 1,323 किमी | आगरा (उत्तर प्रदेश) | कोलकाता (पश्चिम बंगाल) |
NH 44: कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला देश का सबसे लंबा हाईवे
जब भारत के सबसे लंबे हाईवे की बात आती है, तो नेशनल हाईवे 44 (Longest Highways in India) का नाम सबसे ऊपर आता है. इसकी कुल लंबाई लगभग 4,112 किलोमीटर है. यह उत्तर में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से शुरू होता है और दक्षिण में तमिलनाडु के कन्याकुमारी पर जाकर खत्म होता है.
इस विशाल हाईवे को 7 छोटे-छोटे हाईवेज को आपस में जोड़कर बनाया गया है. यह भारत के ‘नॉर्थ-सोथ कॉरिडोर’ का मुख्य हिस्सा है और दुनिया के सबसे लंबे हाईवेज में 22वें नंबर पर आता है. इस रूट पर दिल्ली, आगरा, नागपुर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहर पड़ते हैं.
NH 27: पश्चिम से पूर्व को जोड़ने वाला नेशनल हाईे
NH 27 भारत का दूसरा सबसे लंबा (Longest Highways in India) राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसकी लंबाई 3,507 किलोमीटर है. यह देश के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से जोड़ता है. यह हाईवे गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर असम के सिलचर तक जाता है.

यह हाईवे गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे 7 राज्यों से होकर गुजरता है. यह भारत का ‘ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर’ है और उत्तर प्रदेश के झाँसी शहर में यह देश के सबसे लंबे हाईवे NH 44 को काटता है.
Longest Highways in India Official Map Check Here
NH 48: दिल्ली से चेन्नई का सफर आसान बनाने वाला मार्ग
तीसरे नंबर पर आता है नेशनल हाईवे 48 (NH 48), जिसकी कुल लंबाई 2,807 किलोमीटर है. यह देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होकर दक्षिण के प्रमुख शहर चेन्नई तक जाता है.
यह हाईवे भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘गोल्डन क्वाड्रिलेटरल’ (स्वर्णिम चतुर्भुज) का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह रास्ता दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरता है. इसके जरिए लोग गुरुग्राम, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और पुणे जैसे बड़े औद्योगिक शहरों से जुड़ते हैं.
NH 52: पंजाब के खेतों से कर्नाटक के बंदरगाहों तक
NH 52 भारत का चौथा सबसे लंबा हाईवे है, जिसकी कुल लंबाई करीब 2,317 किलोमीटर है. यह पंजाब के संगरूर से शुरू होता है और कर्नाटक के अंकोला में जाकर समाप्त होता है.
यह हाईवे उत्तर भारत के कृषि प्रधान राज्यों (पंजाब और हरियाणा) को सीधे पश्चिम और दक्षिण भारत के औद्योगिक और पोर्ट वाले इलाकों से जोड़ता है. यह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों को आपस में जोड़ता है.
NH 30: पहाड़ों से दक्षिण के तीर्थ स्थलों तक
नेशनल हाईवे 30 (Longest Highways in India) भारत का पांचवा सबसे लंबा हाईवे है, जिसकी कुल लंबाई 1,984 किलोमीटर है. यह उत्तराखंड के खूबसूरत शहर सितारगंज से शुरू होता है और आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपट्नम (विजयवाड़ा) तक जाता है.
पुराने नंबरिंग सिस्टम में इसे NH 221 के नाम से जाना जाता था. यह हाईवे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ता है. इस रूट पर लखनऊ, प्रयागराज, जबलपुर और रायपुर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ गोदावरी नदी के किनारे बसा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भद्राचलम भी आता है.
यह भी पढ़ें: IRCTC vs RailOne App: दोनों में से कौन सा ऐप है आपके लिए सबसे बेस्ट? जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










