IRCTC vs RailOne App: दोनों में से कौन सा ऐप है आपके लिए सबसे बेस्ट? जानें

Published by : Smita Dey Updated At : 03 Jun 2026 11:03 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IRCTC vs RailOne App: अब एक ही ऐप में होगी तत्काल बुकिंग, लाइव ट्रैकिंग और जनरल टिकट. R-Wallet से बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट. जानिए IRCTC या RailOne App में से आपके लिए कौन सा ऐप सही है.

विज्ञापन

IRCTC vs RailOne App: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है. पीआईबी (PIB) के अनुसार, भारतीय रेलवे रोजाना 13,000 से भी ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाता है. इनमें मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर और सबअर्बन (लोकल) ट्रेनें शामिल हैं. इतने बड़े नेटवर्क में टिकट बुकिंग के लिए हमारे पास दो तरीके होते हैं या तो स्टेशन के काउंटर पर जाकर टिकट लें या फिर ऑनलाइन बुक करें.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ने सालों पहले IRCTC ऐप लॉन्च किया था, लेकिन हाल ही में रेलवे एक नया ऐप लेकर आया है जिसका नाम है RailOne. अब बहुत से यात्री इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि इन दोनों ऐप में (IRCTC vs RailOne App) क्या अंतर है और किसका यूज करना ज्यादा आसान है. आइए जानते हैं.

क्या है पुराना और भरोसेमंद IRCTC ऐप?

IRCTC रेल कनेक्ट  ऐप पिछले कई सालों से हमारे मोबाइल में है. इसे भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा चलाया जाता है. इस ऐप का मुख्य काम रिजर्व्ड टिकट (जैसे स्लीपर और एसी क्लास) बुक करना है. इसके जरिए आप तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, पीआईबी स्टेटस देख सकते हैं, टिकट कैंसिल करके रिफंड पा सकते हैं और ट्रेन में खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं. देश के करोड़ों यात्री आज भी इसी ऐप पर भरोसा करते हैं.

क्या है नया RailOne ऐप?

RailOne ऐप को रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉन्च किया गया है, जिसे क्रिस (CRIS) ने तैयार किया है. इसे भारतीय रेलवे का “सुपर ऐप” कहा जा रहा है. पहले यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए बहुत सारे ऐप्स जैसे IRCTC, UTS, NTES और रेल मदद डाउनलोड करने पड़ते थे. अब RailOne ऐप के आने से ये सारी सर्विस  एक ही जगह मिल जाती हैं. मार्च 2026 तक इस ऐप को 2.57 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं और हर दिन इस पर औसतन 7.64 लाख टिकट बुक हो रहे हैं.

IRCTC vs RailOne App: दोनों ऐप्स के बीच मुख्य अंतर

सामान्य और प्लेटफॉर्म टिकट: IRCTC ऐप से आप केवल रिजर्व्ड टिकट बुक कर सकते हैं, जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट नहीं. जबकि RailOne से आप रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड (जनरल) और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं.

एक ऐप में कई सेवाएं: RailOne में आपको लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत दर्ज करने के लिए रेल मदद, कुली (पॉटर) बुकिंग और टैक्सी सेवा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो IRCTC ऐप में नहीं हैं.

3% की छूट: अगर आप RailOne के डिजिटल वॉलेट (R-Wallet) का यूज करके जनरल टिकट बुक करते हैं, तो आपको 3% की छूट मिलती है.

IRCTC vs RailOne App: तत्काल बुकिंग और स्पीड में कौन है आगे?

अक्सर देखा गया है कि सुबह 10 और 11 बजे तत्काल टिकट बुकिंग के समय IRCTC ऐप का सर्वर काफी धीमा हो जाता है या पेमेंट फेल होने की समस्या आती है. RailOne ऐप को एक नए और बिल्कुल फास्ट सिस्टम पर बनाया गया है. यह ऐप भारी ट्रैफिक को बहुत आसानी से संभाल लेता है. यही वजह है कि तत्काल बुकिंग के समय RailOne ऐप IRCTC के मुकाबले ज्यादा तेजी से काम करता है और इसमें पेमेंट रुकने का डर भी बहुत कम रहता है.

IRCTC vs RailOne App: लॉगिन करना हुआ बहुत आसान

RailOne ऐप की एक और अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई नया अकाउंट या नया यूजरनेम बनाने की जरूरत नहीं है. आप अपने पुराने IRCTC या UTS ऐप के यूजरनेम और पासवर्ड का यूज करके ही इस नए ऐप में सीधे लॉगिन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: कॉकरोच भी करता है सांप जैसी फुफकार, आवाज सुनकर लोग खा जाते हैं धोखा

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola