T20 World Cup 2024 से जुड़े इन प्रश्नों कि कर लें तैयारी, JSSC CGL, RRB और BPSC परीक्षा में आ सकते हैं अच्छे अंक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jun 2024 9:48 AM

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 questions and Answers for SSC CGL, SSC CHSL, CGL

T20 World Cup 2024 Important Questions: यहां, हमआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के विजेताओं, वेन्यू, प्लेयर्स और देशों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं. ये प्रश्न जेएसएससी सीजीएल, बीपीएससी, बैंकिंग, रेलवे जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Important Questions: इस साल यानी 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप इस फॉर्मै का नौवां एडिशन था. इसे 1 से 29 जून 2024 तक वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सह-मेजबान किया गया था; टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज द्वारा दूसरी बार की जा रही थी, जबकि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाने वाले मैचों की सुविधा वाला पहला प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट भी था.

टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं. आपको बता दें पहला टी20 वर्ल्ड कप झारखंड की राजधानी रांची के राजकुमार एमएस धोनी ने साल 2007 में जीता था. उन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी भारत के नाम कर दी थी. आइए जानें 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से जुड़े उन प्रश्नों के बारे में जो जेएसएससी सीजीएल, बीपीएससी, बैंकिंग, रेलवे जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं.

T20 World Cup 2024: एमएस धोनी के शहर में ऐसे मना जीत का जश्न, देखें वीडियो

Q 1. पहला टी20 वर्ल्ड कप किस साल आयोजित किया गया था ?

a. 2006
b. 2007
c. 2008
d. 2009

Q 2. पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब किस देश ने अपने नाम किया था ?

a. भारत
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. ऑस्ट्रेलिया

Q 3. इस साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल ने भारत का मुकाबला किस टीम से हुआ था ?

a. श्रीलंका
b. ऑस्ट्रेलिया
c. साउथ अफ्रीका
d. बांग्लादेश

Q 4. साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को किस ग्राउंड में खेला गया था ?

a. केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
b. सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम
c. सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम
d. प्रोविडेंस स्टेडियम, जॉर्जटाउन

Q5. भारत के अलावा इनमें से किस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दो बार जीता है ?

a. श्रीलंका
b. पाकिस्तान
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इंग्लैंड

Q6. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सर्वाधिक रन किस प्लेयर ने बनाएं ?

a. विराट कोहली (भारत)
b. रहमानुल्लाह गुरबाज ( अफगानिस्तान)
c. ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
d. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)

Q 6. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सर्वाधिक विकेट किस प्लेयर ने लिए ?

a. फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान)
b. अर्शदीप सिंह (भारत)
c. एनरिक नोर्त्जे (दक्षिण अफ्रीका)
d. राशिद खान (अफगानिस्तान)

Q 7. इनमें से किस टीम ने एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 नहीं जीता है ?

a.वेस्ट इंडीज
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. पाकिस्तान

Q 8. 2022 ICC पुरुष T20 विश्व कप जीतने वाली टीम का कप्तान कौन था?

(a) रोहित शर्मा (भारत)
(b) जोस बटलर (इंग्लैंड)
(c) बाबर आजम (पाकिस्तान)
(d) विराट कोहली (भारत)

Q9.टी20 विश्व कप में दो शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज कौन हैं?

(a) रोहित शर्मा
(b) क्रिस गेल
(c) विराट कोहली
(d) बाबर आजम

Q 10. टी20 विश्व कप के 2021 संस्करण की मेजबानी किन दो देशों द्वारा संयुक्त रूप से की गई?

(a) भारत और यूएई
(b) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
(c) इंग्लैंड और वेल्स
(d) पाकिस्तान और बांग्लादेश

(Answers: 1-b, 2-a, 3-c, 4-a, 5-d, 6-a, 7-c, 8-b, 9-b, 10-a)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola