ePaper

Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025: बाल गंगाधर तिलक पर भाषण, तैयार करें इन प्रभावशाली शब्दों से

Updated at : 22 Jul 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025

Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025

Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पर भाषण तैयार करना आसान है, अगर आप उनके जीवन, विचारों और देशभक्ति को समझें. उन्होंने "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" कहकर आज़ादी की लड़ाई में क्रांतिकारी जोश भर दिया. स्कूल और प्रतियोगिताओं में यह भाषण बच्चों को प्रेरणा देगा.

विज्ञापन

Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025: बाल गंगाधर तिलक (लोकमान्य तिलक) न केवल एक महान नेता थे बल्कि एक विचारक, शिक्षक, लेखक और समाज सुधारक भी थे. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी और युवाओं को प्रेरित किया. आज भी उनका जीवन और विचार हमें देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है. 23 जुलाई को उनका जन्म हुआ था. भारत की स्वतंत्रता के लिए एक जन आंदोलन शुरू करने वाले लोकमान्य तिलक के बारे में छात्रों को जानकारी होना जरूरी है क्योंकि उनके बारे में एग्जाम में निबंध या स्कूल-काॅलेज के कार्यक्रमों में स्पीच आदि टाॅपिक आ सकता है. इसलिए यहां आपके लिए बाल गंगाधर तिलक पर भाषण (Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025) तैयार करने के बारे में बताया गया है.

बाल गंगाधर तिलक पर भाषण (Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025)

1 मिनट के लिए बाल गंगाधर तिलक पर भाषण (Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025) इस प्रकार है-

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियों,

आज मैं यहां भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राष्ट्र जागरण के अग्रदूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए खड़ा हूं. तिलक जी को “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” जैसे नारे के लिए जाना जाता है.

लोकमान्य तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनका असली नाम केशव गंगाधर तिलक था. वे बचपन से ही तेज और जिज्ञासु थे. उन्होंने पुणे के डेक्कन कॉलेज से गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में कानून की पढ़ाई भी पूरी की. शुरू में वे शिक्षक बने और बाद में पत्रकारिता और समाज सुधार में लग गए.

तिलक ने अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर न्यू इंग्लिश स्कूल की स्थापना की ताकि भारतीय युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके. इसी प्रयास से डेक्कन एजुकेशन सोसायटी और फर्ग्यूसन कॉलेज की शुरुआत हुई. वे मानते थे कि शिक्षा ही देश को आगे ले जा सकती है.

लोकमान्य तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का ‘जनक’ कहा जाता है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर स्वराज की मांग शुरू की. वे स्वदेशी आंदोलन और होम रूल लीग के जरिए जनता को आजादी के लिए जागरूक करते रहे. आज भी वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं. धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- 25000 करोड़ का Offer किया रिजेक्ट, AI की दुनिया में रचा इतिहास, IIT-IIM नहीं Varun ने यहां से की पढ़ाई

बाल गंगाधर तिलक पर भाषण (Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025)

2 मिनट के लिए बाल गंगाधर तिलक पर भाषण (Speech on Lokmanya Tilak in Hindi 2025) इस प्रकार है-

सुप्रभात/नमस्कार सभी को,

मैं आज उस महान स्वतंत्रता सेनानी पर दो शब्द कहने जा रहा-रहीं हूं, जिनका नाम सुनते ही हर भारतवासी गर्व से भर उठता है और वह नाम है लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक. बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था. वह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थे. उन्होंने गणित और कानून में डिग्री ली और बाद में शिक्षक, लेखक और पत्रकार बने.

उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाई. उन्होंने नारा दिया – “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा.” यह नारा पूरे देश में जोश और प्रेरणा का स्रोत बन गया.

उन्होंने ‘केसरी’ और ‘मराठा’ नाम से अखबार शुरू किए, जो लोगों को आजादी के लिए जागरूक करते थे. तिलक जी ने ‘गणेश उत्सव’ और ‘शिवाजी उत्सव’ को सार्वजनिक रूप देकर लोगों को एकजुट किया. वह कई बार जेल भी गए, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे. उन्होंने होम रूल लीग की स्थापना की और लोगों को स्वराज के लिए तैयार किया.

1 अगस्त 1920 को उनका निधन हो गया लेकिन उनके विचार और योगदान हमेशा अमर रहेंगे. अंत में मैं यही कहूंगा कि तिलक जी ने हमें सिखाया कि हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और देश के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए. जय हिंद.

यह भी पढ़ें- UG Admission 2025: DU-BHU ही नहीं ये College भी आगे, CUET Admission के लिए बढ़ गई डिमांड!

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola