Most Expensive Apple: दुनिया का सबसे महंगा सेब कौन सा है? Black Diamond Apple की कीमत उड़ा देगी होश!

Most Expensive Apple of Black Diamond Apple (सांकेतिक तस्वीर)
Black Diamond Apple सिर्फ दिखने में काला नहीं, बल्कि कीमत और स्वाद में भी सबसे खास है. यह तिब्बत की ऊंची पहाड़ियों में उगता है और दुनिया का सबसे महंगा सेब माना जाता है. इसका रंग गहरा बैंगनी-काला होता है और स्वाद इतना मीठा कि आम सेब इसके सामने फीके लगते हैं. यहां Most Expensive Apple के बारे में जानें.
Most Expensive Apple: जब सेब खाने की बात सामने आती है तो हमारे दिमाग में हिमाचल और कश्मीर का ख्याल आता है. अगर रंग की बात की जाए तो लाल रंग का सेब काफी पसंद किया जाता है लेकिन आपने लाल, हरे और पीले सेब भी देखें होंगे. हालांकि कभी ऐसा सेब देखा है जो काले रंग का हो और दिखने में चमकदार हीरे जैसा लगे? यह कोई जादुई फल नहीं बल्कि हकीकत में इसका नाम है ब्लैक डायमंड एप्पल (Black Diamond Apple). ये सेब दुनिया के सबसे खास और महंगे फलों में से एक माना जाता है. आइए जानें Most Expensive Apple की खासियत और इसके बारे में.
कहां उगता है ये खास सेब? (Most Expensive Apple)
रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, ब्लैक डायमंड एप्पल सिर्फ तिब्बत की Nyingchi घाटियों में उगता है. यह जगह समुद्र तल से 3,500 मीटर की ऊंचाई पर है. यहां दिन में तेज धूप और रात में ठंडा मौसम होता है, जिससे इस सेब का रंग गहरा बैंगनी-काला हो जाता है.
- ऊंचाई- 3,500 मीटर
- जलवायु- तेज धूप और शीतल रातें
- प्रजाति- Hua Niu (Chinese Red Delicious) का दुर्लभ वेरिएंट
Most Expensive Apple की खासियत क्या है? (Most Expensive Apple)
- रंग- गहरा बैंगनी, जो देखने में काला लगता है
- स्वाद- बेहद मीठा, रसदार और कुरकुरा
- मांग- अंतरराष्ट्रीय गिफ्ट और प्रीमियम मार्केट में भारी डिमांड
- उपलब्धता- केवल कुछ हफ्तों के लिए
- कीमत- 500 से 1000 प्रति सेब तक (7,000 से 8,000 रुपये प्रति किलो)
- इसकी खेती बेहद सीमित है, इसलिए यह बहुत ही रेयर (Rare) है और महंगा बिकता है.
यह भी पढ़ें- Do You Know: भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य गोवा- जानें रोचक तथ्य
क्या भारत में मिलता है ब्लैक डायमंड एप्पल? (Most Expensive Apple)
Most Expensive Apple को अभी तक भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं उगाया जाता है. कुछ विदेशी ऑनलाइन स्टोर्स या इम्पोर्टेड फ्रूट शॉप्स में यह सीमित मात्रा में उपलब्ध होता है, लेकिन कीमत बहुत ज्यादा होती है.
नोट- Most Expensive Apple की जानकारी रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. प्रभात खबर की टीम ने इसमें खुद से कुछ नहीं जोड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




