ePaper

Today In History 30th January: आज के दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी

Updated at : 30 Jan 2025 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
Today In History 30th January_ Mahatma Gandhi Death Anniversary

Today In History 30th January_ Mahatma Gandhi Death Anniversary

Today In History 30th January: 30 जनवरी 1948 वह दिन था जब महात्मा गांधी ने इस देश को अलविदा कहा था. साथ ही जानें आज के दिन से जुड़ी कई अन्य मुख्य घटनाओं का विवरण.

विज्ञापन

Today In History 30th January: जनवरी का महीना जाते-जाते देश को एक बड़ा जख्म दे गया. दरअसल 30 जनवरी, 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली, जिससे यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल हो गया. विडंबना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए. वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे. उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया. अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है. 30 जनवरी 2023 को पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में खचाखच भरी एक मस्जिद में दोपहर की नमाज की दौरान एक तालिबानी आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोट कर खुद को उड़ा लेने से 61 लोगों की मौत हो गयी जबकि 150 से अधिक अन्य घायल हो गये.

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जनवरी की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1903 : लार्ड कर्जन ने कलकत्ता के मटकॉफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। वर्ष 1948 में इस लाइब्रेरी का नाम बदलकर नेशनल लाइब्रेरी कर दिया गया.
  • 1933 : राष्ट्रपति पॉल वान हिंडेनबर्ग ने अडोल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर बनाया.
  • 1941 : नौवहन के इतिहास की एक बड़ी घटना में सोवियत संघ की एक पनडुब्बी ने जर्मनी का एक पोत डुबा दिया, जिससे उसमें सवार लगभग नौ हजार लोगों की मौत हो गई.
  • 1948 : शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नयी दिल्ली के बिड़ला भवन में हत्या. तभी से इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
  • 1965: ब्रिटेन के लोगों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के समय देश के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी. चर्चिल एक कुशल कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता थे और वह एकमात्र प्रधानमंत्री थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें ब्रिटेन की महानतम विभूतियों में गिना जाता है.
  • 1985 : लोकसभा ने दल बदल विरोधी कानून पारित कर राजनीतिक दलबदलुओं के स्वत: अयोग्य होने का रास्ता साफ कर दिया.
  • 2004 : वैज्ञानिकों ने संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया कि मंगल पर भेजे गए अंतरिक्ष यान ‘अपोर्चुनिटी’ को मंगल ग्रह पर आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी के संकेत मिले हैं. इसका सीधा मतलब है कि संभवत: एक समय वहां पानी रहा होगा.
  • 2007 : एक बड़े अन्तरराष्ट्रीय सौदे में भारत की दिग्गज कंपनी टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा.
  • 2008 : चेन्नई की एक विशेष अदालत ने स्टाम्प घोटाला मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सजा सुनाई.
  • 2009 : ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुकाबले में सानिया मिर्जा और महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुंची.
  • 2009 : कोका कोला कंपनी ने ऐलान किया कि वह अमेरिका में अपने प्रमुख उत्पाद कोका कोला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने जा रही है. कोका कोला के साथ ‘क्लासिक’ शब्द को 1985 में जोड़ा गया था.
  • 2010 : विश्व के तत्कालीन नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष एकल खिताब जीता.
  • 2021 : रूस में ट्रैक्टर ट्रेलर और बस की टक्कर में 12 लोगों की मौत.
  • 2023 : पेशावर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आत्मघाती बम विस्फोट में 61 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल.

Also Read: Success Story: IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने वेलेंटाइन डे पर मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है इनकी सफलता की कहानी

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola