JSSC CGL GS: झारखण्ड से संबंधित ये प्रश्न अक्सर आते हैं एग्जाम में, जरूर करें तैयारी में शामिल

JSSC ने जारी किये स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता-2023 परीक्षा के परिणाम.
JSSC CGL GS: अक्सर झारखंड स्टेट प्रतियोगी परीक्षाओं में झारखंड से जुड़े सवाल पूछे जाते है, देखें ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उसके उत्तर जो आपके परीक्षा के तैयारी में होगी सहायक.
JSSC CGL GS: झारखंड प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है.यह राज्य मनमोहक झरनों, हरे-भरे जंगलों, विशाल जल निकायों और आकर्षक वन्य जीवन के साथ अद्वितीय प्रतीत होता है. इसके अलावा, यहां बेहतरीन हैंडीक्राफ्ट्स, एडवेंचर टूरिज्म, क्लासिकल और फोक डांस एवं म्यूजिक आकर्षण का मुख्य केंद्र है.
JSSC CGL GS: जानें झारखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार
आइए देखते है झारखंड से जुड़े कुछ सवालों के जवाब को जो अक्सर लोगों के दिमाग में आते है, जैसे अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार, यहां की विश्व में प्रसिद्ध स्टील सिटी, और झारखंड से जुड़ी विषेश जानकारी, अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे सवाल पूछे जाते है. इन प्रश्नों को अपने एग्जाम की तैयारी में कर सकते है शामिल,ये प्रश्न कई बार दोहराएं भी जाते है.आइए देखते है ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के माध्यम से आप झारखंड से जुड़ी कितनी जानकारी रखते हैं.
Also Read: IIT पटना के हाइब्रिड कोर्स में नामांकन शुरू, जेईई मेन नहीं दिए, तो इस परीक्षा को देकर लें दाखिला
JSSC CGL GS: यहां देखें महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
झारखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है?
- (a) कृषि
- (b) उद्योग
- (c) खनन
- (d) परिवहन
- उत्तर: (c)
झारखण्ड के किस भाग में शीत ऋतु का न्यूनतम तापमान पाया जाता है?
- (a) उत्तरी गंगा मैदान
- (b) संथाल परगना क्षेत्र
- (c) नेतरहाट पठार
- (d) राजमहल पर्वतमाला
- उत्तर: (c)
झारखंड में प्रसिद्ध टिस्को फैक्ट्री किसने शुरू की?
- (a) सच्चिदानंद सिन्हा
- (b) धीरूभाई अंबानी
- (c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- (d) जमशेदजी टाटा
- उत्तर: (d)
झारखंड के किस शहर को स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है?
- (a) हजारीबाग
- (b) टाटा नगर
- (c) डालमिया नगर
- (d) रांची उत्तर:
- उत्तर: (b)
झारखंड राज्य का गठन कब हुआ ?
- (a) 3 नवंबर 2000
- (b) 7 नवंबर 2000
- (c) 11 नवंबर 2000
- (d) 15 नवंबर 2000
- उत्तर: (d)
झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला कौनसा है?
- (a) जमशेदपुर
- (b) रांची
- (c) सिंहभूम
- (d) धनबाद
- उत्तर: (c)
- धनबाद झारखंड राज्य का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?
- (a) रांची
- (b) हजारीबाग
- (c) धनबाद
- (d) जमशेदपुर
- उत्तर: (d)
Also Read: HCL recruitment : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में जूनियर मैनेजर के 56 पदों पर करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




