ePaper

International Olympics Day: आपकी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

Updated at : 23 Jun 2024 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
International Olympics Day MCQs

International Olympics Day

International Olympics Day: ओलंपिक पर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न का यहाँ 10 MCQ का सेट प्रदान किया गया है जिससे आप अपने प्रतियोगी परीक्षा की तयारी और भी बेहतर ढंग से कर सकते है.

विज्ञापन

International Olympics Day 2024: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, इंटरनेशनल ओलंपिक्स डे यूपीएससी, एसएससी और राज्य पीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है. उम्मीदवारों को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद करने के लिए, प्रभात खबर ने इस पर 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) की एक व्यापक सूची तैयार की है. ये प्रश्न आपको ओलंपिक्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है. ओलंपिक खेल, हर चार साल में आयोजित होने वाला एक वैश्विक बहु-खेल आयोजन है, जो एथलेटिक उत्कृष्टता, खेलकूद कौशल और अंतर्राष्ट्रीय एकता का उत्सव है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, जो हर साल 23 जून को मनाया जाता है, 1894 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना और आधुनिक ओलंपिक खेलों के पुनरुद्धार की याद दिलाता है.

International olympics day

ओलंपिक खेल आमतौर पर कितने वर्षों में आयोजित किए जाते हैं?

4 साल 

2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान कौन बने हैं? 

अमन सेहरावत 

हाल ही में, पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला रोइंग कोटा किसने हासिल किया?

बलराज पंवार 

पहला आधुनिक ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किया गया था

1896

निम्नलिखित में से किस ओलंपिक खेल में पहली बार ओलंपिक ध्वज फहराया गया था

1920, एंटवर्प

किसे आधुनिक ओलंपिक का जनक कहा जाता है

पियरे डी कुबर्टिन

कौन सा देश ‘स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स’ की मेजबानी करता है?

जर्मनी

2024 पेरिस ओलंपिक का आधिकारिक नारा क्या है?

खेल व्यापक रूप से खुले

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के ध्वजवाहक के रूप में किसे चुना गया है

शरत कमल

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल किस शहर में आयोजित किए जाएंगे? 

पेरिस 

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola