Independence Day 2025 Patriotic Song: स्कूल में लाइन से बजाएं ये 20 देशभक्ति गाने, आजादी के रंग में झूम उठेंगे टीचर्स और स्टूडेंट्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Aug 2025 8:30 AM

विज्ञापन

Independence Day 2025 Patriotic Song Selection (AI Generated)

Independence Day 2025 Patriotic Song Selection: 15 अगस्त जैसा राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि गर्व और देशप्रेम की भावना को जगाने वाला खास दिन है. इस दिन स्कूलों में झंडारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का माहौल हर तरफ देखने को मिलता है. बच्चों से लेकर टीचर्स तक, सभी आजादी के रंग में रंग जाते हैं. ऐसे में अगर स्कूल में एक के बाद एक देशभक्ति गाने लाइन से बजाए जाएं तो माहौल और भी जोशीला बन सकता है.

विज्ञापन

Independence Day 2025 Patriotic Song Selection: देशभक्ति गाने न केवल देश के प्रति प्रेम को व्यक्त करते हैं, बल्कि यह हमें हमारी आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों की याद भी दिलाते हैं. इन गीतों (Independence Day 2025 Patriotic Song) के बोल और सुर बच्चों के मन में देश के लिए सम्मान और जिम्मेदारी की भावना भरते हैं. खास बात यह है कि बॉलीवुड ने हर दौर में देशभक्ति पर बेहतरीन गाने दिए हैं, जो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितने रिलीज के समय थे. आइए एसे ही 20 आजादी के जश्न वाले गानों की लिस्ट देखते हैं.

Independence Day 2025 Patriotic Song: ये 20 गाने प्लेलिस्ट में करें शामिल

  • तेरी मिट्टी में मिल जावां- केसरी
  • चक दे इंडिया- चक दे इंडिया
  • देश रंगीला- फना
  • जरा याद करो कुर्बानी – हकीकत
  • दिल दिया है जान भी देंगे- कर्मा
  • नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं- Son of India
  • ऐ मेरे प्यारे वतन- काबुलीवाला
  • हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के- जागृति
  • भारत का रहने वाला हूं- पूरब और पश्चिम
  • जय हिन्द की सेना- अब दिल्ली दूर नहीं

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर नीचे बताए 10 गानों को आप स्कूल में शिक्षकों और छात्रों को डांस कराने के लिए भी बजा सकते हैं. ये गाने आपको पूरी तरह जोश से भर देते हैं-

  • ये देश है वीर जवानों का- नया दौर
  • मेरे देश की धरती- उपकार
  • दिल से रे- दिल से
  • कर हर मैदान फतेह- संजू
  • शुभ दिन- परमाणु
  • मां तुझे सलाम- (एआर रहमान, स्वतंत्र एल्बम)
  • सुनो गौर से दुनिया वालों- दुश्मन
  • कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले- हैप्पी न्यू ईयर
  • जय हो- स्लमडॉग मिलियनेयर

इन गानों को सिर्फ बैकग्राउंड में बजाने से ही नहीं, बल्कि छात्रों द्वारा इन पर कोरस, नृत्य और ड्रामा प्रस्तुतियां देने से कार्यक्रम और भी यादगार बन सकता है. टीचर्स बच्चों को गानों के पीछे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी बताएं, ताकि वे गीत के अर्थ और भाव को सही तरह से महसूस कर सकें.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2025 GK Quiz: 15 अगस्त से जुड़े कुछ प्रश्न क्या हैं? Quiz के ये सवाल दिलाएंगे पहला Prize

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola