ePaper

Glucon D: आधा भारत नहीं जानता Glucon D में D का मतलब क्या है? जान जाएगा तो Medical Store पर लगा देगा लाइन

Updated at : 14 Jun 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Glucon D in Hindi

Glucon D in Hindi

Glucon D का "D" केवल एक अक्षर नहीं बल्कि विज्ञान से जुड़ा एनर्जी का स्त्रोत है. अगली बार जब आप Glucon D पिएं तो जानिए कि आप एक साइंटिफिक एनर्जी ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं. यहां Glucon D की मीनिंग और इसके बारे में विस्तार से जानें जोकि सामान्य ज्ञान के पहलू से भी महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Glucon D in Hindi: गर्मियों में एनर्जी ड्रिंक की बात हो और Glucon D का नाम ना आए तो ऐसा हो ही नहीं सकता. ऐसा कहा जाता है कि यह हर उम्र के लोगों की पहली पसंद है. चाहे बच्चे हों, बुजुर्ग हों या कामकाजी लोग. लेकिन क्या आप जानते हैं कि Glucon D के नाम में जो “D” आता है और उसका मतलब क्या है? अगर नहीं तो यहां आपको इसके बारे में विस्तार से बताया जा रहा है.

Glucon D में D का मतलब (Glucon D in Hindi)

रिपोर्ट्स और रिसर्च के अनुसार, Glucon D में D का मतलब Dextrose होता है.  एक प्रकार की सरल चीनी (simple sugar) होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. इसका वैज्ञानिक नाम Glucose Monohydrate है. जब शरीर में थकावट, कमजोरी या डीहाइड्रेशन महसूस होता है, तो Dextrose उसे तेजी से ठीक करता है. Glucon D में मौजूद Dextrose सीधे ब्लड स्ट्रीम में जाकर एनर्जी पहुंचाता है. यही कारण है कि इसे “इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक” कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- Airline Staff: आधा भारत नहीं जानता प्लेन में Pilot के अलावा कितना होता है स्टाफ? जान जाएगा तो कहलाएगा GK मास्टर

Glucon D का वैज्ञानिक फॉर्मूला (Glucon D in Hindi)

छात्रों के लिए Glucon D का वैज्ञानिक फॉर्मूला समझना जरूरी है क्योंकि उनसे इसके बारे में पूछा जा सकता है. Glucon D में सिर्फ Dextrose ही नहीं बल्कि इसमें Calcium, Phosphorus, Vitamin D और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं. ये सभी मिलकर शरीर को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में मदद करते हैं. इसका फार्मूला ऐसा है कि यह तेजी से असर करता है और गर्मी के दिनों में शरीर को तरोताजा रखता है.

नोट- Glucon D in Hindi में डी की मीनिंग की जानकारी पूरी तरह से रिपोर्ट और रिसर्च के आधार पर दी जा रही है. प्रभात खबर की टीम ने इसमें खुद से कुछ नहीं जोड़ा है.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola