ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें 1 जुलाई से 7 जुलाई तक का करेंट अफेयर्स क्विज

Updated at : 27 Jul 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित इस करेंट अफेयर्स क्विज के साथ आप अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ा कर अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत कर सकते हैं...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसायमिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पढ़ें जुलाई 2024 के पहले सप्ताह के घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. निम्न में से किसे 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
    (क) गुलजार
    (ख) गोविंद निहलानी
    (ग) सुब्बिया नल्लामुथु
    (घ) श्याम बेनेगल
  2. बीते 21 जून को मनाये गये अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
    (क) वर्ष 2010
    (ख) वर्ष 2012
    (ग) वर्ष 2014
    (घ) वर्ष 2015
  3. किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश को 97 प्रतिशत से अधिक साक्षरता प्राप्त करने पर हाल ही में पूर्ण कार्याशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया गया है?
    (क) लद्दाख
    (ख) तेलंगाना
    (ग) राजस्थान
    (घ) पुडुचेरी
  4. कोयला मंत्रालय ने किस राज्य में भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए भारत की पहली पायलट परियोजना का शुभारंभ किया है?
    (क) मध्य प्रदेश
    (ख) झारखंड
    (ग) ओडिशा
    (घ) छत्तीसगढ़
  5. जून की किस तारीख को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है?
    (क) 20 जून
    (ख) 21 जून
    (ग) 25 जून
    (घ) 27 जून
  6. भारत के किस शहर में 25 से 27 जून तक 64वीं आईएसओ परिषद बैठक आयोजित की गयी ?
    (क) बेंगलुरू
    (ख) पुणे
    (ग) नयी दिल्ली
    (घ) उदयपुर
  7. किस राष्ट्रीय उद्यान में धारीदार सीसिलियन की नयी प्रजाति की खोज की गयी है?
    (क) सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
    (ख) गिर वन राष्ट्रीय उद्यान
    (ग) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
    (घ) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  8. हाल में चर्चा में रही फायर ड्रैगन 480 किस देश की मिसाइल है?
    (क) चीन
    (ख) इजराइल
    (ग) रूस
    (घ) यूक्रेन
  9. निम्न में किसे 20 जून, 2024 को अठारहवीं लोक सभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था?
    (क) के सुरेश
    (ख) केसी वेणुगोपाल
    (ग) भर्तृहरि महताब
    (घ) ओम बिरला
  10. भारत पड़ोसी देश बांग्लादेश के किस शहर में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा?
    (क) रंगपुर
    (ख) सिराजगंज
    (ग) टोंगी
    (घ) हबीगंज

सही जवाब
1(ग), 2 (घ), 3 (क), 4(ख), 5 (क), 6 (ग), 7(घ), 8(क), 9(ग), 10(क).

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola