UTET Admit Card 2025: उत्तराखंड टीचर एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी, 27 सितंबर को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

UTET Admit Card 2025
UTET Admit Card 2025: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा 27 सितंबर को दो शिफ्ट में होगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
UTET Admit Card 2025: उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 का एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी कर दिया गया है. परीक्षा 27 सितंबर को दो शिफ्ट में आयोजित होगी. योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं.
UTET 2025 परीक्षा का शेड्यूल
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर (नैनीताल) ने UTET 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा 27 सितंबर 2025 को आयोजित होगी.
- UTET-I (कक्षा I-V): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- UTET-II (कक्षा VI-VIII): दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
जरूरी दस्तावेज
यदि कोई उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 25 और 26 सितंबर 2025 को अपने नोडल परीक्षा केंद्र से प्राप्त कर सकता है. इसके लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति
- दो पासपोर्ट साइज फोटो (जो अपलोड किए गए फोटो के समान हों)
- वैध फोटो पहचान पत्र
UTET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
- UTET 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या नाम और जन्म तिथि दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड कर लें.
- प्रिंटआउट अवश्य लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




