ePaper

UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines: यूपीएससी प्रीलिम्स कल, ये गलती की तो एग्जाम सेंटर में नहीं मिलेगी एंट्री

Updated at : 24 May 2025 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines

UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines

UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines: UPSC CSE Prelims 2025 परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी. आयोग ने परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की है. कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड, फोटो ID, ब्लैक बॉल पेन और जरूरी दस्तावेज लेकर आना है। मोबाइल, स्मार्टवॉच या किताबें लाना मना है. नियमों का पालन न करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 25 मई 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित करेगा. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. अगर आप भी यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों को समझना होगा. यहां आप यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए जरूरी गाइडलाइन (UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines) देख सकते हैं.

कैंडिडेट्स करें ये काम (UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines)

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना जरूरी है. एग्जाम शुरू होने के 30 मिनट पहले यानी पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9:00 बजे और दूसरी के लिए 2:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्थान पुलिस में 10 हजार पोस्ट पर नौकरी, कल तक आवेदन का मौका

UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines: क्या ले जाना है और क्या नहीं?

  • बिना प्रिंटेड एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी
  • जैसे: आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड
  • ID पर दिया गया नाम और जानकारी एडमिट कार्ड से मेल खाना चाहिए
  • दोनों शिफ्टों के लिए यही ID साथ लाना अनिवार्य है
  • अगर आपके एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, गायब है या नाम व तारीख नहीं है तो दो पासपोर्ट साइज फोटो (नाम और तारीख के साथ) लेकर आएं
  • OMR शीट केवल काले बॉलपॉइंट पेन से ही भरनी है
  • किसी भी अन्य रंग या जेल पेन का उपयोग न करें
  • सिर्फ एनालॉग घड़ी (जो सिर्फ समय दिखाए) मान्य है
  • स्मार्टवॉच, डिजिटल घड़ी, या किसी अन्य तकनीकी डिवाइस की अनुमति नहीं है.

UPSC CSE 2025 Exam Day Guidelines: क्या नहीं ले जाना है?

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • किताबें, नोट्स या कागज
  • कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस
  • बैग और पर्स.

यह भी पढ़ें- JEE Main Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर जारी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

यह भी पढ़ें- UPSC CDS 2 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, यहां देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola