UPPSC Exam Calendar 2026- 27 जारी: यूपी की बड़ी परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी, APO एग्जाम 22 मार्च को

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Jan 2026 7:59 PM

विज्ञापन

UPPSC Exam Calendar 2026: प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

UPPSC Exam Calendar 2026: UPPSC ने नए साल का कैलेंडर जारी किया है. PCS, RO/ARO, शिक्षक भर्ती, मेडिकल और टेक्निकल एजुकेश भर्ती जैसी परीक्षा के लिए डेट यहां देखें.

विज्ञापन

UPPSC Exam Calendar 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में PCS, RO/ARO, शिक्षक भर्ती, मेडिकल और टेक्निकल एजुकेशन से जुड़ी परीक्षाओं डेट्स शामिल हैं. अगर आप भी UPPSC के अंडर होने वाली किसी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपकेन काम की है.

कैलेंडर में किन परीक्षाओं की जानकारी दी गई है?

UPPSC के कैलेंडर में मुख्य रूप से ये भर्तियां शामिल हैं:

  • PCS (Provincial Civil Services)
  • RO/ARO (रिव्यू ऑफिसर / असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर)
  • विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाएं
  • मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी भर्तियां
  • टेक्निकल एजुकेशन की परीक्षाएं

कहां देखें UPPSC का परीक्षा कैलेंडर?

UPPSC के अनुसार, परीक्षा चक्र 2 फरवरी 2026 (सोमवार) से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक चलेगा. पूरी परीक्षा सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है.

UPPSC Exam Calendar 2026: कब-कब है परीक्षा?

  • सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा PCS (संयुक्त राज्य/अपर अधीनस्थ सेवा) की
    -मेन्स परीक्षा: 29 मार्च 2026 से 4 दिनों तक
    -प्रीलिम्स परीक्षा: 6 दिसंबर 2026
    RO/ARO मेन्स परीक्षा: 2 और 3 फरवरी 2026
  • APO परीक्षा
    – प्रीलिम्स: 22 मार्च 2026
    – मेन्स: 17 जून 2026
  • सहायक आयुक्त की मेन्स परीक्षा: 28 जून 2026 से 3 दिनों तक

उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है ये कैलेंडर?

  • अब अभ्यर्थी अपनी तैयारी का टाइम-टेबल पहले से बना सकते हैं
  • एक से ज्यादा परीक्षाओं में अप्लाई करने वाले उम्मीदवार डेट क्लैश से बच सकेंगे
  • रिविजन और मॉक टेस्ट की प्लानिंग आसान हो जाएगी

PCS और RO/ARO परीक्षाओं पर सबसे ज्यादा नजर

PCS और RO/ARO UPPSC की सबसे बड़ी और लोकप्रिय परीक्षाएं हैं. कैलेंडर जारी होने से अब इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को स्पष्ट दिशा मिल गई है. वे अपनी तैयारी परीक्षा की डेट के अनुसार कर सकते हैं.

ऑफिशियल नोटिस जरूर चेक करें

UPPSC ने यह भी साफ किया है कि कुछ तारीखों में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहें.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola