राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Jan 2026 9:35 PM
RPSC Senior Teacher Result 2026 (AI Generated)
RPSC Senior Teacher Result 2026 OUT: राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर ग्रेड 2 का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
RPSC Senior Teacher Result 2026 OUT: राजस्थान में सीनियर टीचर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन यानी RPSC ने Senior Teacher Grade 2 Result 2026 जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपनी स्थिति साफ समझ आ सके.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 दिसंबर 2024 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक हुआ था. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं.
RPSC Senior Teacher Result 2026 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RPSC Senior Teacher Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां पीडीएफ फाइल दिखाई देगी.
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
RPSC Senior Teacher Result 2026 Check Here
2129 पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2129 पदों पर सीनियर टीचर ग्रेड 2 की नियुक्ति की जाएगी. ये पद राजस्थान के अलग अलग सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए अगली प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है.
कटऑफ मार्क्स
RPSC ने रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए हैं. कटऑफ अलग अलग कैटेगरी और विषय के अनुसार तय की गई है. जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ से बराबर या ज्यादा हैं, उन्हें सफल माना जाएगा. कटऑफ जारी होने से उन अभ्यर्थियों को भी राहत मिली है, जो अपने नंबर को लेकर असमंजस में थे.
यह भी पढ़ें: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










