असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से होगा फेज 2 एग्जाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jan 2026 7:16 PM

विज्ञापन

UPPSC Assistant Teacher की सांकेतिक फोटो (Freepik)

UPPSC Assistant Teacher Admit Card 2026: यूपी में असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस वैकेंसी के लिए फेज 2 की परीक्षा इसी महीने होगी.

विज्ञापन

UPPSC Assistant Teacher Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने Assistant Teacher Recruitment 2026 के लिए फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 अगस्त 2025 तक का समय मिलेगा. इसके लिए फेज 1 की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई. अब फेज 2 की परीक्षा होने वाली है. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है.

UPPSC Assistant Teacher Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Admit Card या Candidate Dashboard से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • UPPSC Assistant Teacher Admit Card 2026 के लिंक को ओपन करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

UPPSC Assistant Teacher Admit Card 2026 Download Here

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7466 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये पद राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के लिए हैं. इतनी बड़ी संख्या में पद होने के कारण यह भर्ती लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मानी जा रही है.

सैलरी और पे लेवल

Assistant Teacher पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत सैलरी दी जाएगी. इस पद पर शुरुआती वेतन 44,900 रुपये होगा, जो अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़कर 1,42,400 रुपये तक जा सकता है. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ITI में यंग प्रोफेशनल की वैकेंसी, सैलरी होगी 60000, यहां करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola