UP BEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, देखें यूनिवर्सिटी की लिस्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 May 2026 12:11 PM
सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UP BEd JEE Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की तरफ से यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 21 मई 2026 को जारी हो सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
UP BEd JEE Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी आज UP BEd JEE Admit Card 2026 जारी करने जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को किया जाएगा.
UP BEd JEE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. बिना लेट फीस के आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई थी. वहीं लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 5 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका मिला था. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 6 मई से 10 मई 2026 तक करेक्शन विंडो भी खोली गई थी.
ऐसे डाउनलोड करें UP BEd JEE Admit Card 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर UP BEd JEE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
- सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और रोल नंबर जैसी डिटेल्स जरूर चेक करें. अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई दे तो तुरंत यूनिवर्सिटी से संपर्क करें.
UP BEd JEE 2026 में शामिल यूनिवर्सिटी की लिस्ट
- लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
- महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
- डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
- डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
- दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर
- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज
- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
- महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़
- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










