एक क्लिक में जानें कहां-कहां रद्द हुई SSC GD की परीक्षा, सोशल मीडिया पर क्यों मच रहा बवाल

एग्जाम की AI जेनरेटेड तस्वीर
SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में यूपी के कई शहरों, बिहार और रांची में गड़बड़ी पाई गई है. अब इसे लेकर देशभर में हंगामा हो रहा है.
SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में हंगामा बढ़ता जा रहा है. इस भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के सामने आने के बाद स्टूडेंट्स का प्रदर्शन तेज हो गया है. बात करें सोशल मीडिया कि तो लगातार SSC GD भर्ती परीक्षा से रिलेटेड पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है. अभ्यर्थी लगातार री-एग्जाम और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
SSC GD परीक्षा को लेकर कहां-कहां हुई गड़बड़ी?
- प्रयागराज: I-Tech Zone और सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय केंद्र पर सिस्टम फेल और ओवरक्राउडिंग के कारण छात्रों ने हंगामा और हाईवे जाम किया.
- कानपुर: 399 सीटों वाले केंद्र पर 819 से ज्यादा उम्मीदवार बुलाने से अव्यवस्था फैली और परीक्षा रद्द करनी पड़ी.
- लखनऊ: सर्वर डाउन और टेक्निकल खराबी के कारण कई अभ्यर्थियों की परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी.
- गोरखपुर: परीक्षा केंद्रों पर टेक्निकल गड़बड़ी और अव्यवस्था से कई शिफ्ट की परीक्षा प्रभावित हुई.
- मुजफ्फरनगर: सर्वर फेल होने और भीड़ बढ़ने से उम्मीदवारों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.
- बिहार के कुछ केंद्र: टेक्निकल खराबी और क्षमता से अधिक छात्रों के पहुंचने से परीक्षा व्यवस्था बिगड़ गई.
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
SSC GD भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को सोशल मीडिया पर अब स्टूडेंट्स के बाद नेताओं ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. यहां हम कुछ ट्वीट (X पोस्ट) दिखा रहे हैं.

पेपर लीक का कैसे हुआ खुलासा
यूपी STF ने ग्रेटर नोएडा से एक हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह पर आरोप है कि इसने 4-4 लाख रुपये लेकर उम्मीदवारों को परीक्षा पास कराने का दावा किया था. पुलिस ने कुछ सबूत भी इक्ट्ठा किए हैं जैसे कि कैश, मोबाइल और लैपटॉप आदि.
यह भी पढ़ें- पेपर लीक के बाद AKTU ने रद्द की BTech परीक्षा, 5 जून को दोबारा होगा एग्जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










