ePaper

SSC CGL 2025 Postponed: एसएससी सीजीएल परीक्षा स्थगित, अब सितंबर में होगा एग्जाम, जानें SSC ने क्या कहा?

Updated at : 09 Aug 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
SSC Important Update

एसएससी की सांकेतिक तस्वीर (SSC Important Update)

SSC CGL 2025 Postponed: SSC ने CGL 2025 परीक्षा स्थगित कर दी है जो 13 अगस्त से शुरू होने वाली थी. अब यह सितंबर के पहले हफ्ते में होगी. परीक्षा स्थगन के साथ SSC ने चयन प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों पर सफाई दी और उम्मीदवारों को निष्पक्ष मौका देने के लिए रि-शेड्यूल का ऐलान किया. यहां दिखें डिटेल में.

विज्ञापन

SSC CGL 2025 Postponed: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की CGL परीक्षा 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है. पहले यह परीक्षा 13 अगस्त 2025 से शुरू होनी थी, लेकिन अब SSC ने इसे स्थगित दिया है. नए शेड्यूल के अनुसार, CGL एग्जाम अब सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. यह फैसला हाल ही में हुई सेलेक्शन पोस्ट/फेज-13 परीक्षा में हुई तकनीकी गड़बड़ियों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लिया गया है. SSC ने इस संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी कर उम्मीदवारों की सभी शंकाओं का समाधान किया है. यहां SSC CGL 2025 Postponed के बारे में विस्तार से जानें.

SSC CGL 2025 Postponed: क्यों टली SSC CGL 2025 परीक्षा?

SSC ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने CBT (Computer Based Test) के संचालन में सुधार करने के निर्देश दिए थे. इसी के तहत, SSC ने नया परीक्षा मॉडल लागू किया, जिसकी शुरुआत 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक हुई Selection Post/Phase XIII परीक्षा से की गई. इस दौरान 194 लोकेशंस पर एग्जाम हुए, जिसमें से 11.50 लाख में से 5.50 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें- SSC Stenographer Grade C and D exam 2025: एसएससी की एक और परीक्षा रद, Bihar के इस सेंटर पर आई समस्या

SSC CGL 2025 Postponed: परीक्षा में नए बदलाव

  • आधार ऑथेंटिकेशन: उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया.
  • इम्पर्सनेशन रोकथाम: फर्जी उम्मीदवारों को रोकने के लिए तकनीकी सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए.

SSC CGL 2025 Postponed: तकनीकी दिक्कतों पर क्या कहा?

परीक्षा के दौरान कुछ उम्मीदवारों ने तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों से रुकावट की शिकायत की. SSC ने बताया कि ऐसे उम्मीदवारों को अगली शिफ्ट में दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया. 

इसे भी पढ़ें- SSC CGL Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड यहां, Exam से पहले जानें Details

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola