SBI Clerk Mains Admit Card 2025: एसबीआई ने जारी किया एडमिट कार्ड, करेंट ओपनिंग सेक्शन में मिलेगी डायरेक्ट लिंक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Nov 2025 10:55 AM

विज्ञापन

SBI क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: SBI ने क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे इस खबर में बताए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. SBI Clerk Mains Exam का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कुछ समय पहले 5180 पदों पर क्लर्क की भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए मेंस (Clerk Mains Exam) परीक्षा होने वाली है. वहीं अब SBI ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडे्टस ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

SBI Clerk Mains Admit Card: इन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी

SBI Clerk Mains Exam का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. इन डिटेल्स की मदद के बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाएगा. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा. 

SBI Clerk Mains Exam Date: कब होगी एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा? 

एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा. इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को फिर इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. 

SBI Admit Card

SBI Clerk Mains Admit Card Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in/ पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर मेन्यू में ‘करियर सेक्शन’ पर जाएं. 
  • इसमें से ‘रिक्रूटमेंट’ वाले सेक्शन में जाएं. 
  • यहां RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेश नंबर और रोल नंबर जैसा डिटेल्स भरें. 
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- 142400 की Per Month Salary पाने का आखिरी मौका, इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola