SSC Hindi Translator Exam 2025: रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, परीक्षा 12 अगस्त को

Updated:
विज्ञापन
SSC Hindi Translator Exam 2025

SSC Hindi Translator Exam 2025

SSC Hindi Translator Exam 2025: SSC हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 जून है और परीक्षा 12 अगस्त को होगी. 437 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 जून है.

विज्ञापन

SSC Hindi Translator Exam 2025: अगर आप केंद्र सरकार में हिंदी ट्रांसलेटर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2025 (CHT 2025) के लिए आज यानी 26 जून रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है.

इस भर्ती के तहत कुल 437 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने की प्रक्रिया 5 जून से शुरू की गई थी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन करें.

परीक्षा की तारीख पहले से घोषित

SSC की ओर से हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए.

जरूरी तिथियां एक नजर में

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 26 जून 2025
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 जून 2025
  • फॉर्म करेक्शन की तारीख: 1 और 2 जुलाई 2025
  • परीक्षा तिथि: 12 अगस्त 2025

आवेदन शुल्क कितना है?

  • जनरल/OBC/EWS: ₹100
  • SC/ST/PH और सभी वर्ग की महिलाएं: नि:शुल्क, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन?

  1. SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज से CHT 2025 लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस का भुगतान करें
  5. सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सेव करें.

Also Read: Astronaut Food In Space: अंतरिक्ष में क्या खाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? जानिए जमीन की थाली से कितनी अलग होती है उनकी डाइट

Also Read: Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola