ePaper

BPSC 70th Admit Card Out: 70वीं बीपीएससी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 06 Dec 2024 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
BPSC 70th Admit Card Out

BPSC 70th Admit Card Out

13 दिसंबर को होने वाली 70वीं बीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड bpsc.bih.nic.in पर जारी हो चुका है, देखें डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

विज्ञापन

BPSC Admit Card 70th: बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. यह परीक्षा 13 दिसंबर को होनी है. इस परीक्षा के लिए पूरे बिहार में कुल 925 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें 70वीं BPSC का एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको एक लिस्ट दिखेगी, उसमें सबसे ऊपर 70th BPSC Prelims Admit Card का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.

परीक्षा को लेकर इंतजाम सख्त

बीपीएससी परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ न हो ये सुनिश्चित करने के लिए आयोग और सरकार दोनों की तरफ से काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्र में जाने से पहले उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक्स टेस्ट किए जाएंगे, साथ ही अच्छी तरह से उनकी चेकिंग भी होगी. परीक्षा केंद्रों में जैमर भी लगाए जाएंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले प्रवेश कर जाना है नहीं तो उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी. साथ ही आयोग द्वारा सभी जिलों के डीएम को इस परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं और किसी भी तरह की चूंक होने पर उनकी जवाबदेही होगी. साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों से ये अपील की है कि वे किन्हीं तरह की गलत खबरों पर विश्वास न करें और अपनी तैयारी में लगे रहें.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL Result Out: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola