रेलवे में JE CBT 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन
RRB JE CBT 2 Admit Card 2026

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

RRB JE CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से दूसरे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (RRB JE CBT 2) के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB JE CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CBT 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 परीक्षा पास की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. CBT 2 परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और बढ़ी हुई अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 तक उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया था. इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के कुल 2585 पद भरे जाएंगे. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1096, ईडब्ल्यूएस के लिए 246, ओबीसी के लिए 620, एससी के लिए 411 और एसटी वर्ग के लिए 212 पद निर्धारित किए गए हैं.

ऐसे डाउनलोड करें RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं.
  • होम पेज पर RRB JE CBT 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

RRB JE CBT 2 Admit Card 2026 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें.

उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड में दिए गए हैं, इसलिए उन्हें पहले से अच्छी तरह पढ़ लें.

ऐसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट

RRB JE भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले CBT 1 परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें सफल उम्मीदवार अब CBT 2 परीक्षा देंगे. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (RRB JE DV Round) और मेडिकल परीक्षा होगी. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों पर होगी भर्तियां

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola