राजस्थान बिजली विभाग टेक्नीशियन का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Feb 2026 10:28 PM

विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Rajasthan RVUNL Technician Admit Card 2026: राजस्थान बिजली विभाग में टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Rajasthan RVUNL) की तरफ से टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का ए़डमिट कार्ड जारी हो गया है.

विज्ञापन

Rajasthan RVUNL Technician Admit Card 2026: राजस्थान बिजली विभाग में टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड यानी RVUNL की तरफ से टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बहुत जरूरी है.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2163 पदों पर टेक्नीशियन की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी और 20 मार्च 2025 तक चली थी. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 मार्च 2025 थी. अब इस भर्ती की मुख्य परीक्षा 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 फरवरी 2026 से उपलब्ध करा दिया गया है.

Rajasthan RVUNL Technician Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब Rajasthan RVUNL Technician Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा वाले दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश करें. मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होती है. केवल जरूरी सामान ही साथ रखें. एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें. अगर आप बिना एडमिट कार्ड के पहुंचते हैं, तो आपको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा.

राजस्थान RVUNL टेक्नीशियन एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी होती हैं. इसमें आपका नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पता लिखा होता है. इसके अलावा जरूरी दिशा निर्देश भी दिए होते हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Aerospace Engineering बन रहा पहली पसंद, जानें सैलरी और स्कोप

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola