NID DAT 2026 : एनआईडी से करना है बीडेस, एंट्रेंस के लिए करें अप्लाई

nid 2026 registration
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीडेस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित होनेवाले एंट्रेंस की एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. डिजाइन में करियर बनाना चाहते हैं, तो दाखिले के लिए कदम आगे बढ़ा सकते हैं…
NID DAT 2026 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) के विभिन्न कैंपस में चार वर्षीय बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडेस) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित होनेवाले एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन का विंडो खुल गया है. यहां दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी को एनआईडी की ओर से आयोजित होनेवाले डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट ( डीएटी) प्रीलिम्स एवं मेंस पास करना होगा. डीएटी प्रीलिम्स का आयोजन 21 दिसंबर, 2025 को किया जायेगा.
कैंपस एवं स्पेशलाइजेशन
एनआईडी के अहमदाबाद कैंपस के फैकल्टी ऑफ कम्युनिकेशन डिजाइन से एनिमेशन फिल्म डिजाइन, एग्जिबीशन डिजाइन, फिल्म एवं वीडियो कम्युनिकेशन एवं ग्राफिक डिजाइन में बीडेस कर सकते हैं.अहमदाबाद कैंपस के ही फैकल्टी ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन से सिरेमिक एवं ग्लास डिजाइन, फर्नीचर एवं इंटीरियर डिजाइन और प्रोडक्ट डिजाइन में बीडेस और फैकल्टी ऑफ टेक्सटाइल,अपेरल, लाइफस्टाइल एवं एसेसरीज डिजाइन से टेक्सटाइल डिजाइन में स्पेशलाइजेशन के साथ बीडेस कर सकते हैं. एनआईडी के आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, असम कैंपस से कम्युनिकेशन डिजाइन, इंडस्ट्रियल डिजाइन, टेक्सटाइल एवं अपेरल डिजाइन में स्पेशलाइजेशन के साथ बीडेस करने का विकल्प है. कैंपस के अनुसार बीडेस की सीटों की संख्या जानने के लिए एडमिशन हैंडबुक देखें.
आप दे सकते हैं एंट्रेंस
मान्यताप्राप्त बोर्ड से शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज आदि में से किसी एक विषय में बारहवीं पास करने वाले या परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई, 2005 को या उसके बाद हुआ हो.
टेस्ट के बारे में जानें
एनआईडी का डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट दो स्टेज में होगा. स्टेज 1- डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) प्रीलिम्स, स्टेज 2- डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (डीएटी) मेंस. डीएटी प्रीलिम्स का आयोजन 21 दिसंबर, 2025 को किया जायेगा. प्रीलिम्स एक पेपर एवं पेंसिल/ पेन टेस्ट है. प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी भाषा में होगा. पूछे गये प्रश्नों में टेक्स्ट और विजुअल शामिल हो सकते हैं. डीएटी प्रीलिम्स के मेरिट के अनुसार शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी डीएटी मेंस दे सकेंगे. मेंस का पैटर्न वा पाठ्यक्रम जानने के लिए एनआईडी की वेबसाइट देख सकते हैं. डीएटी प्रीलिम्स का आयोजन पटना एवं कोलकाता समेत देश के 17 शहरों में किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
एनआईडी की वेबसाइट https://admissions.nid.edu से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 1 दिसंबर, 2025.
विवरण देखें : https://admissions.nid.edu/NIDA2026/download/BDes_AdmissionsHandbook2026-27.pdf
यह भी पढ़ें : AILET 2026 : एनएलयू दिल्ली से करना है लॉ की पढ़ाई, एआईएलईटी 2026 के लिए करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










