ePaper

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जल्द करें अप्लाई

Updated at : 08 Mar 2026 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2026

NEET UG 2026: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका है. 8 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी. इसलिए समय रहते स्टूडेंट्स अप्लाई कर लें.

विज्ञापन

NEET UG 2026: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए इम्पॉर्टेंट अपडेट सामने आया है.  देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके पास अप्लाई करने के लिए बहुत कम समय बचा है. ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी अप्लाई प्रोसेस पूरी कर लें, ताकि किसी टेक्निकल समस्या या देरी के कारण मौका हाथ से न निकल जाए.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई 8 फरवरी 2026 से शुरू कर दी थी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 तक है. कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. NEET UG 2026 एग्जाम 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. 

NEET UG 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. 
  • NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अब लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

किस कोर्स के लिए होता है NEET UG

नीट यूजी एग्जाम के माध्यम से देशभर के मेडिकल कॉलेजों में कई अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलता है, जैसे MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और अन्य मेडिकल व हेल्थ साइंस कोर्स उपलब्ध होते हैं. 

NEET UG 2026 Notification Check Here

एग्जाम पैटर्न 

यह एग्जाम पूरे देश में ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में लिया जाता है. इस एग्जाम में कुल 200 क्वेश्चन रहते हैं, जिसमें से 180 सवाल हल करने होते हैं. साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी होती है. 

यह भी पढ़ें: 9 मार्च से पहले करें अप्लाई! हरियाणा में निकली कंप्यूटर साइंस टीचर की भर्ती

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola